8th Pay Commission: लोकसभा चुनाव से पहले बनेगा 8वां वेतन आयोग? DA को लेकर आया बड़ा अपडेट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Feb 2024 1:08 PM
8th Pay Commission: बढ़ती महंगाई के 8 वें वेतन आयोग को लेकर सरकार की ओर से बड़ा अपडेट आया है. वहीं खबर यह भी है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत की घोषणा सरकार कर सकती है.
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की आय में वृद्धि के लिए सरकार वेतन आयोग का गठन करती है. बीते कई दिनों से सरकारी कर्मचारी 8 वें वेतन आयोग के गठन का इंतजार कर रहे हैं. दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे के लिए केंद्र सरकार हर 10 साल में एक वेतन आयोग का गठन करती है. इन वेतन आयोग की सिफारिशों को आधार पर ही सरकार अपने कर्मचारियों के वेतन में इजाफा करती है. फिलहाल केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से सैलरी मिल रही है. साल 2014 में सरकार ने 7वें वेतन आयोग का गठन किया था, और आयोग की सिफारिशों को साल 2016 में लागू किया था.
क्या लागू होगा 8वां वेतन आयोग?
7वें वेतन आयोग के गठन को 10 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को आठ वें वेतन आयोग के गठन का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल उसके पास आठवां वेतन आयोग बनाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. सदन में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ कर दिया है कि सातवें वेतन आयोग के आधार पर वेतन और भत्तों में संशोधन को अनुमोदन देते समय केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इस मामले पर विचार नहीं किया है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास इस प्रकार का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.
वित्त राज्य मंत्री ने दिया यह जवाब
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में जो जवाब दिया है उसके मुताबिक यह साफ हो गया है कि फिलहाल सरकार 8 वें वेतन आयोग का गठन नहीं कर रही है. खुद वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलने वाले वेतन, भत्ते और पेंशन की समीक्षा के लिए नये वेतन आयोग का गठन करने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने सदन में यह भी कहा कि सैलरी स्ट्रक्चर में संशोधन के लिए नई व्यवस्था होनी चाहिए. वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार अब इस बात पर विचार कर रही है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी उनकी योग्यता के आधार पर हो.
बढ़ सकता है महंगाई भत्ता और महंगाई राहत
भले ही 8वें वेतन आयोग के गठन नहीं होने से केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को निराशा हो रही है, लेकिन इस बीच एक अच्छी की सरकार जल्दी ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत की घोषणा कर सकती है. दरअसल सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इजाफा करती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से जून छमाही तक के लिए महंगाई भत्ते में चार से पांच फीसदी तक का इजाफा किया जा सकता है. यदि चार फीसदी भी भत्ता बढ़ता है तो ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 50 फीसदी हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










