23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

केजरीवाल के घर के बाहर डीएमआरसी कर्मचारियों का प्रदर्शन

गाजियाबाद : दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के संविदा कर्मचारियों ने स्थायी करने की मांग करते हुए आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कौशाम्बी स्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया. डीएमआरसी के करीब 100 कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और ‘ठेकेदारी प्रथा बंद करो’ जैसे नारे लगाये. दिल्ली मेट्रो रेल कामगार संघ के सदस्य नवीन […]

गाजियाबाद : दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के संविदा कर्मचारियों ने स्थायी करने की मांग करते हुए आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कौशाम्बी स्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया.

डीएमआरसी के करीब 100 कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और ‘ठेकेदारी प्रथा बंद करो’ जैसे नारे लगाये. दिल्ली मेट्रो रेल कामगार संघ के सदस्य नवीन ने कहा, ‘‘डीएमआरसी में फिलहाल करीब 10,000 लोग ठेके पर काम कर रहे हैं लेकिन हमें लंबे समय से स्थाई नहीं किया जा रहा है.’’उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमआरसी के लिए ठेके पर कर्मचारियों की नियुक्ति करने वाली निजी कंपनी श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रही है.

नवीन ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में ठेकेदारी प्रथा को बंद करने का वायदा किया था. उन्होंने कहा, ‘‘हम दिल्ली के मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगें रखने यहां आये हैं.’’ इस बीच केजरीवाल के चिकित्सक डॉक्टर विपिन मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री अब बेहतर महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की सेहत अब बेहतर है. हालांकि कल रात लगातार खांसी आने के कारण वह सो नहीं सके.’’

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें