कवरधा : कांग्रेस का कहना है कि यदि रमन सिंह की पार्टी कवर्धा में चुनाव हार जाती है तो यह उसके लिए एक नैतिक जीत होगी. कांग्रेस मुख्यमंत्री के गृह नगर की सीट भाजपा से हथियाने की उम्मीद कर रही है लेकिन पार्टी में फूट के चलते यह एक कठिन कार्य है.
यहां के पूर्ववर्ती कवर्धा शाही घराने के उत्तराधिकारी योगेश्वर राज सिंह के दावे को खारिज करते हुए पड़ोसी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक मोहम्मद अकबर को यहां से पर्चा भरवाया गया है. इससे यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक वर्ग में नाराजगी है. यहां कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुस्लिम चेहरे को कवर्धा सेउतारने का निर्णय अकबर का सामाजिक कार्य में भागीदारी और पंडरिया के लोगों के लिए किये गए कार्य को देखते हुए किया गया.
अकबर को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी का नजदीकी माना जाता है लेकिन पार्टी कार्यकर्ता उनके नामांकन को लेकर बंटे हुए हैं. भाजपा ने भी विधानसभा सीट से अपने वर्तमान विधायक सियाराम साहू को टिकट नहीं दिया है जिन्होंने वर्ष 2008 के चुनाव में योगेश्वर राज सिंह को 10408 मतों से हराया था.