राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द हो : सुब्रमण्यम स्वामी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2015 3:58 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रेस कांफ्रेस कर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिकस्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाया है.सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी के पास भारत के अलावा ब्रिटेन की नागरिकता भी है. उन्होंने कहा कि भारत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रेस कांफ्रेस कर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिकस्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाया है.सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी के पास भारत के अलावा ब्रिटेन की नागरिकता भी है. उन्होंने कहा कि भारत में कानून के मुताबिक कोई भी इंसान दो देशों की नागरिकता नहीं रख सकता है.

उन्होंने प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि कानून के मुताबिक राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द होना चाहिए. सुब्रमण्यम स्वामी ने मीडिया को बताया कि कानूनी प्रवाधान के हिसाब से राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी रद्द होनी चाहिए. इस खुलासे के दौरान सुब्रमण्यम स्वामी ने कई कागजात भी दिखाये.
गौरतलब है कि सुब्रमण्यम स्वामी पेशे से वकील है. हमेशा सुर्खियों में रहने वाले स्वामी पूर्व केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके है. इससे पहले भी वो कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत तक घसीट चुके है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola