28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मोदी की रैली के होर्डिंग बदमाशों ने फाड़ दिए

रेवाड़ी: हरियाणा के रोहतक में रविवार को भाजपा द्वारा आयोजित पूर्व सैनिकों की रैली के सिलसिले में लगाए गए होर्डिंग और पोस्टरों को कुछ अज्ञात बदमाशों ने फाड़ दिया. इस रैली को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने वाले हैं. बदमाशों के इस कृत्य से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी जिलाध्यक्ष सतीश खोला […]

रेवाड़ी: हरियाणा के रोहतक में रविवार को भाजपा द्वारा आयोजित पूर्व सैनिकों की रैली के सिलसिले में लगाए गए होर्डिंग और पोस्टरों को कुछ अज्ञात बदमाशों ने फाड़ दिया. इस रैली को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने वाले हैं.

बदमाशों के इस कृत्य से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी जिलाध्यक्ष सतीश खोला के नेतृत्व में आज यहां पुलिस अधीक्षक पंकज नैन से भेंट की और इस सिलसिले में कड़ा ऐतराज जताया. मोदी भाजपा की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष भी हैं.

पुलिस ने इस घटना को लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जिला पुलिस प्रमुख ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि इस कृत्य के पीछे जिन किन्हीं लोगों का हाथ होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें