वरुण गांधी ने इशारों में राहुल गांधी से पूछा, किसानों की मदद के लिए क्या किया

सुल्तानपुर : भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी ने अपने पांच महीने का वेतन किसानों को दे दिया. इसके साथ ही उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर इशारों में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल खड़ा किया कि अन्य सांसद क्यों नहींइस तरह की मदद के लिए आगे नहीं आ रहे. वरुण गांधी […]
सुल्तानपुर : भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी ने अपने पांच महीने का वेतन किसानों को दे दिया. इसके साथ ही उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर इशारों में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल खड़ा किया कि अन्य सांसद क्यों नहींइस तरह की मदद के लिए आगे नहीं आ रहे.
वरुण गांधी ने सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र में सहायता राशि के भुगतान के वक्त किसानों से कहा, मैं चाहता हूं कि आप सभी सांसदों के पास जाएं और उन्हें इसकी जानकारी दें कि वरुण गांधी ने अपने पांच महीने का वेतन हमें दिया है. आप कितने महीने का वेतन देंगे? आप प्रतापगढ़ के सांसद से पूछें, आप आंबेडकर नगर या जौनपुर के सांसद से पूछें. इसके बाद वरुण गांधी थोड़े देर रुके और बोले, ‘आप अगर चाहें तो अमेठी के एमपी से भी पूछ सकते हैं. जैसे ही वरुण ने अमेठी का नाम लिया किसानों ने हंसना शुरू कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




