23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पाक सैनिकों ने फिर किया संघर्षविराम उल्लंघन

जम्मू : पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर आज लगातार पांचवें दिन तनाव को बढ़ाते हुए फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन कियाऔर पुंछ में स्थित बहुत सी अग्रिम सीमा चौकियों और रिहाइशी इलाकों की ओर गोलियां बरसाईं जिसमें एक नागरिक घायल हो गया. इसके बाद भारतीय जवानों ने उनका जवाब दिया और दोनों ओर से काफी […]

जम्मू : पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर आज लगातार पांचवें दिन तनाव को बढ़ाते हुए फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन कियाऔर पुंछ में स्थित बहुत सी अग्रिम सीमा चौकियों और रिहाइशी इलाकों की ओर गोलियां बरसाईं जिसमें एक नागरिक घायल हो गया. इसके बाद भारतीय जवानों ने उनका जवाब दिया और दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही.

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह साढ़े सात बजे पुंछ जिले के बालाकोट पट्टी पर नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय अग्रिम सीमा चौकियों पर गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वचालित हथियारों से गोली चलाई और मोर्टार छोड़े जिनसे संजोते अग्रिम इलाके में एक नागरिक परवेज घायल हो गया. घायल परवेज को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसे जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल ले जाया गया.

रक्षा प्रवक्ता एस एन आचार्य ने आज यहां बताया कि कल रात नौ बजे भी पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ के मेंधार सबसैक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलियां चलाई थीं. उन्होंने बताया कि पाक सैनिकों ने कल भी स्वचालित हथियारों और मीडियम मोर्टार लांचर से गोलियां और मोर्टार चलाए. भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद रात 11 बजे तक दोनों पक्षों से गोलियां चलती रहीं. उन्होंने कहा कि हालांकि इस घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें