हरियाणा में महिला किसानों को ट्रक ने कुचला, राहुल गांधी ने कहा- क्रूरता और नफरत हमारे देश को कर रही खोखला

New Delhi: Farmers listen to their leader's speech during their ongoing protest at Tikri border, a day after the farmers' tractor rally, in New Delhi, Wednesday, Jan. 27, 2021. (PTI Photo/ Kamal Kishore)(PTI01_27_2021_000058B)
हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसानों के आंदोलन में प्रदर्शन कर रहीं तीन महिलाओं की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक ट्रक चालक ने किसानों के आंदोलन में शामिल महिलाओं पर ट्रक चढ़ाकर फरार हो गया. इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत के साथ एक व्यक्ति घायल हो गया है.
हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसानों के आंदोलन में प्रदर्शन कर रहीं तीन महिलाओं की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. टीवी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, एक ट्रक चालक ने किसानों के आंदोलन में शामिल महिलाओं पर ट्रक चढ़ाकर फरार हो गया. इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत के साथ एक व्यक्ति घायल हो गया है.
टिकरी बॉर्डर पर तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई. ट्रक डिवाइडर पर बैठी महिला किसानों के ऊपर चढ़ता हुआ निकल गया. हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई है. हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, एक महिला ने अस्पताल दम तोड़ दिया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी महिलाएं ऑटो का इंतजार कर रही थीं. इस कारण डिवाइडर पर बैठी थी.तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. बचाया जा रहा है कि मिट्टी लदे ट्रक काफी तेज रफ्तार में चल रही थी. वहीं, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया.
वहीं, ट्रक से महिला किसानों को कुचलने की घटना की कांग्रेस ने निंदा की है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि, भारत माता- देश की अन्नदाता को कुचला गया है. उन्होंने कहा कि ये क्रूरता और नफरत हमारे देश को खोखला कर रही है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर मृतक महिला किसानों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं भी जताई.
भारत माता- देश की अन्नदाता- को कुचला गया है। ये क्रूरता और नफ़रत हमारे देश को खोखला कर रही है।
मेरी शोक संवेदनाएँ।#FarmersProtest pic.twitter.com/hgvfMviEfi
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 28, 2021
गौरतलब है कि बीते एक साल से किसानों का आंदोलन चल रहा है. दिल्ली के विभिन्न बार्डर पर किसान तीन कृषि कानून को निरस्त करने की मांग को लेकर डटे हुए हैं. दिल्ली के अलावा हरियाणा समेत कई और राज्यों में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




