ePaper

22 May History: देश की पहली महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल पहुंचीं सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर, आज ही रखी गयी देश के पहले स्टेडियम की नींव

Updated at : 22 May 2021 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
22 May History: देश की पहली महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल पहुंचीं सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर, आज ही रखी गयी देश के पहले स्टेडियम की नींव

22 May History, Aaj Ka Itihas, 22 May Ko Kya Hua Tha: आज साल 2021 का 142वां और मई महीने का 22वां दिन है. आज ही के दिन देश की पहली महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत कहे जाने वाले एवरेस्ट को फतह कर ली. इस योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इधर, पिछले साल इस दिन तक कोरोना का आंकड़ा डराने लगा था. संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार तो मरने वाले 3500 के पार हो गये थे. आइये जानते हैं आज के इतिहास में और क्या है खास...

विज्ञापन

22 May History, Aaj Ka Itihas, 22 May Ko Kya Hua Tha: आज साल 2021 का 142वां और मई महीने का 22वां दिन है. आज ही के दिन देश की पहली महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत कहे जाने वाले एवरेस्ट को फतह कर ली. इस योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इधर, पिछले साल इस दिन तक कोरोना का आंकड़ा डराने लगा था. संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार तो मरने वाले 3500 के पार हो गये थे. आइये जानते हैं आज के इतिहास में और क्या है खास…

आज का इतिहास

  • 1545: शेर शाह सूरी की मौत एक विस्फोट के दौरान हो गयी. शेरशाह ने मुगल साम्राज्य को 1540 में अपने हाथों ले लिया.

  • 1772: आज ही जन्मे थे राजा राम मोहन राय. इन्हें आधुनिक भारत का जनक और भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत भी कहा जाता है.

  • 1915: आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध की घोषणा इटली द्वारा हुई. इस देश ने आस्ट्रिया, जर्मनी व हंगरी के खिलाफ युद्ध करने का फैसला लिया.

  • 1936: ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव लार्ड ब्रेबॉर्न ने ही मुंबई में रखी थी जो देश का पहला स्टेडियम था.

  • 1960: चिली के दक्षिणी तट पर आया था सबसे बड़े भूकंप. 5,700 लोगों की की गयी जान. उग्र लहरों ने जापान और हवाई तक में मचाई तबाही.

  • 1963: भारत का पहला ग्लाइडर रोहिणी भरा था उड़ान.

  • 1972: राष्ट्रमंडल की सदस्यता से पाकिस्तान ने त्यागपत्र दिया.

  • 1972: अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा आज ही हुई थी जब अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे.

  • 1984: बछेन्द्री पाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी यानी एवरेस्ट को फतह किया. वह पहली भारतीय महिला थी.

  • 1988: देश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का भारत ने सफल परीक्षण किया.

  • 1990: संयुक्त यमन गणराज्य उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ हुआ.

  • 2003: विनाशकारी भूकम्प ने अल्जीरिया के दो हज़ार से अधिक लोगों की ली जान.

  • 2020: देश में कोरोना वायरस से आज तक 1,18,447 संक्रमित हो गए थे. वहीं मरने वालों की संख्या 3,583 के पार पहुंच गयी.

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola