2 नवंबर सुबह की टॉप 20 खबरें: रामलीला मैदान से विपक्ष की हुंकार, महादेव ऐप केस में एक्शन, यूपी में BJP का प्लान 40
2 नवंबर सुबह की टॉप 20 खबरें
2 November Top 20 News : दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली के जरिए चुनाव आयोग को घेरा. उधर, महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया. वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए BJP ने मोदी-शाह की करीब 40 रैलियों की तैयारी शुरू कर दी है.
1. रामलीला मैदान में विपक्ष ने दिखाया एकजुटता का दम, क्या 'वोट चोरी' के मुद्दे पर बढ़ेंगी BJP की मुश्किलें?
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी राजनीति का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला. INDIA गठबंधन के नेताओं ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' के नारे के साथ मार्च निकाला और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. जानें यह रैली कितना सफल रहा. यहां पढ़ें पूरी खबर
2. INDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली, राहुल ने ज्ञानेश कुमार को घेरा, ममता ने दी चुनौती, अखिलेश-तेजस्वी भी गरजे
INDIA Bloc Rally: दिल्ली का रामलीला मैदान रविवार (1 नवंबर) को एक बड़े राजनीतिक प्रदर्शन का केंद्र बना. 'वोट बचाओ, देश बचाओ' के नारे के साथ INDIA गठबंधन के नेता एक मंच पर जुटे. किसी ने रामलीला मैदान को लोकतंत्र का हल्दीघाटी बताया, तो किसी ने वोट चोरी के खिलाफ महाभारत छेड़ने की बात कही. राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग उठाई, जबकि ममता बनर्जी ने SIR पर सवाल खड़े किए. यहां पढ़ें पूरी खबर
3. INDIA ब्लॉक रैली: संबित पात्रा का दावा रामलीला मैदान में खाली थीं कुर्सियां, राहुल से पूछा कहां थे 10 लाख लोग
संबित पात्रा ने INDIA गठबंधन की रामलीला मैदान रैली में भीड़ जुटाने के दावों पर सवाल उठाए. राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और 1984 दंगों को लेकर भी साधा निशाना.यहां पढ़ें पूरी खबर
4. Prabhat Khabar Special : चंदन-टीका से कुफी टोपी तक... धर्म की बढ़ती पहचान के बीच क्यों गहराता जा रहा है कट्टरता का सवाल?
धर्म की बढ़ती पहचान और कट्टरता समाज में सवाल खड़े कर रही है. सवाल हो रहा है कि धर्म आस्था है या सियासत का हथियार? हिंदू-मुस्लिम पहचान पर बहस छिड़ी हुई है. जानिए धर्म का असली अर्थ और पूरे विवाद का सच. यहां पढ़ें पूरी खबर
5. भारत में जंगल की आग से हर साल हो रही 90,300 मौतें, 1.8 करोड़ की आबादी पर विस्थापन का खतरा
ग्लोबल वॉर्मिंग और जंगल की आग से भारत में मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है. जल संकट भी बढ़ रहा है. लांसेट की रिपोर्ट से जानें कैसे बिगड़ रहे हालात और क्या है खतरा. यहां पढ़ें पूरी खबर
6. महादेव बेटिंग ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, CBI करेगी पूछताछ
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में कार्रवाई हुई है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर इस अवैध सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित करा लिया है. CBI की एक विशेष टीम उसे लेकर भारत पहुंची है. अब उसे रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी खबर
7. Analysis: MLC चुनाव में JDU को अपनों से ही मिली चुनौती? दो निर्दलीयों के BJP के साथ आने के पीछे क्या है रणनीति?
Bihar Political Analysis बिहार विधान परिषद चुनाव नतीजों ने NDA में खलबली मचा दी है. JDU की हार और निर्दलीय पार्षदों के BJP को समर्थन देने से गठबंधन में शक्ति संतुलन पर सवाल उठ रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
8. UP Election 2027: आजम खान जेल में रहे तो किसे होगा फायदा? अखिलेश और ओवैसी के बीच बढ़ेगी सियासी जंग
UP Election 2027: आजम खान की रिहाई के बाद ईडी की गिरफ्तारी ने उनकी राजनीतिक वापसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 2027 के UP चुनाव पर इसका क्या असर पड़ेगा, जानिए. यहां पढ़ें पूरी खबर
9. UP Election 2027 के लिए BJP का प्लान 40: PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे चुनावी मोर्चा, प्रदेश के 23 हजार बूथ पर विशेष नजर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा ने अभी से बड़ा चुनावी अभियान तैयार करना शुरू कर दिया है. मिशन-2027 के तहत अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करीब 40 रैलियों की योजना है. यहां पढ़ें पूरी खबर
10. Explainer: चक्रवात मुरासु का नाम किस देश ने दिया? कैसे तय होते हैं तूफानों के नाम, जानिए पूरी प्रक्रिया
Cyclone Murasu: चक्रवात ‘अरनब’ के असर से आंध्र प्रदेश अभी उबरा भी नहीं था कि बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 1 नवंबर को इसकी जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. इसके चलते आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
11. बिहार के मॉडल स्कूलों में अब नहीं ठहरेंगे पुलिसकर्मी, 75% अटेंडेंस जरूरी, बदले ये 6 नियम
Bihar School News: बिहार शिक्षा विभाग ने सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों के लिए छह नए निर्देश जारी किए हैं. जानें 75% अटेंडेंस, पुलिस आवास पर रोक और विशेष कक्षाओं से जुड़े नए नियम. यहां पढ़ें पूरी खबर
12. गम्हरिया थाना में महिला से दुष्कर्म का आरोप : दो दिन में 15 पुलिसकर्मी निलंबित, दो गिरफ्तार, जानिए आज दिनभर में क्या-क्या हुआ
गम्हरिया थाने में महिला फरियादी से दुष्कर्म के आरोप में 15 पुलिसकर्मी निलंबित. जानें पूरा मामला, नया थाना प्रभारी कौन बना और पार्टियों की मांगें. यहां पढ़ें पूरी खबर
13. US Midterms: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद भी भारत को राहत नहीं! ईरान से तनाव बढ़ा तो महंगा होगा कच्चा तेल
US Midterms: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव के नतीजों का असर भारत के वित्तीय बाजारों पर भी पड़ सकता है. हालांकि, चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बावजूद भारत को कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. यहां पढ़ें पूरी खबर
14. Flip vs Book-Style: भारत में कौन सा फोल्डेबल फोन है आपके लिए बेस्ट? जानिए कीमत, इस्तेमाल और परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब
भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. फ्लिप और बुक-स्टाइल फोन्स के बीच कीमत, पोर्टेबिलिटी और काम करने की क्षमता के आधार पर जानिए आसान तुलना. यहां पढ़ें पूरी खबर
15. इलेक्ट्रिक, डीजल से लेकर हाइब्रिड तक... नवंबर में लॉन्च होंगी ये 5 नई कारें, लिस्ट में Mercedes और Toyota भी शामिल
नवंबर 2026 में भारत में 5 नई कारें लॉन्च हो रही हैं. Mercedes-Benz GLC Electric, Toyota Innova Hycross Facelift, Mini Cooper SE की कीमत, रेंज और फीचर्स जानें. Denza की लग्जरी कारें और BMW के नए M एडिशन की पूरी जानकारी भी पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी खबर
16. Weekly Top Jobs: रेलवे में स्टेशन मास्टर से लेकर इनकम टैक्स विभाग तक, देखें इस हफ्ते की सरकारी भर्तियां
Weekly Top Jobs: इस हफ्ते सरकारी नौकरी के लिए कई तरह के मौके हैं. कहीं पुलिस और फायर सर्विस में हजारों पदों पर भर्ती हो रही है, तो कहीं रेलवे, UPPSC और इनकम टैक्स विभाग में नौकरी पाने का मौका है. अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो जानें किस भर्ती के लिए क्या योग्यता चाहिए और आवेदन का मौका कब तक है. यहां पढ़ें पूरी खबर
17. पीवी सिंधू ने जीता हाइलो ओपन 2026 का खिताब, फाइनल में डेनमार्क की लाइन केयर्सफेल्ड को हराया
पीवी सिंधू ने फ्रेंच ओपन की हार के बाद शानदार वापसी करते हुए हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता है. उन्होंने फाइनल में डेनमार्क की लाइन होजमार्क केयर्सफेल्ड को सीधे गेम में हराया. यहां पढ़ें पूरी खबर
18. IND vs NZ 5th T20I: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एक साल में 400 छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. भारत एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की तूफानी पारियों के दौरान भारत ने यह मुकाम हासिल किया. यहां पढ़ें पूरी खबर
19. Chhath Puja 2026: छठी मैया के गीतों की पहली आवाज बनीं मुजफ्फरपुर की तवायफ, क्यों भुला दी गईं?
Chhath Puja 2026: मुजफ्फरपुर की काली देवी की आवाज में छठ के पारंपरिक गीतों का इतिहास छिपा है. तवायफ की पहचान के कारण उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थीं. जानें उनकी जिंदगी और गीतों की कहानी. यहां पढ़ें पूरी खबर
20. Honey Singh के भतीजे की दर्दनाक मौत, सदमे में टूटे रैपर ने लिखा- यह दशक अंधेरे और दुखों से भरा रहा...
Honey Singh Nephew Death: हनी सिंह के भतीजे और उनके दोस्त की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है. रविवार सुबह पार्टी से लौटते वक्त ऐसा क्या हुआ कि तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई... जानिए नीचे पूरी बात. यहां पढ़ें पूरी खबर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए