2 जून की टॉप 20 खबरें: फिर सड़क पर ममता बनर्जी देंगी धरना, कौन बनेगा बीजेपी का MLC उम्मीदवार?

2 June Top 20 News: अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के विरोध में टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में राज्यव्यापी आंदोलन का एलान किया है. पूर्व सीएम ममता बनर्जी आज (2 जून) को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर धरना देंगी. वहीं, बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर बीजेपी में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. अभिषेक-कल्याण पर हमले और ‘बुलडोजर राज’ के खिलाफ 2 जून को कोलकाता की सड़कों पर ममता बनर्जी

TMC Statewide Agitation West Bengal: अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के विरोध में टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में राज्यव्यापी आंदोलन का एलान किया है. पूर्व सीएम ममता बनर्जी 2 जून को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर धरना देंगी. इस धरने में हॉकर्स का मुद्दा भी उठेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. बंगाल में लक्ष्मीर भंडार घोटाले की होगी SIT जांच, 30 लाख फर्जी खाते खंगालेंगे अधिकारी

Kalita Majhi Minister West Bengal: पश्चिम बंगाल में घरेलू सहायिका का काम करने वाली कलिता मांझी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. बर्धमान के आउसग्राम से टीएमसी उम्मीदवार को हराकर विधानसभा पहुंचीं कलिता के मंत्री बनने की पूरी कहानी पढ़ें यहां. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. शुभेंदु अधिकारी के खुलासे से मची खलबली, ममता बनर्जी ने 2 TMC विधायक को पार्टी से निकाला

TMC Expels Sandipan Saha and Ritabrata Banerjee: तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में विधायक संदीपन साहा और रीतब्रत बनर्जी को निष्कासित कर दिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि जाली हस्ताक्षर मामले की शिकायत इन दोनों ने ही की थी. जानें कालीघाट की इस बड़ी हलचल की पूरी इनसाइड स्टोरी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. दूसरों के घरों में बर्तन धोने वाली कलिता माझी बनीं शुभेंदु कैबिनेट में मंत्री, ऐसा है झोपड़ी से लोक भवन तक का सफर

Kalita Majhi Minister West Bengal: पश्चिम बंगाल में घरेलू सहायिका का काम करने वाली कलिता मांझी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. बर्धमान के आउसग्राम से टीएमसी उम्मीदवार को हराकर विधानसभा पहुंचीं कलिता के मंत्री बनने की पूरी कहानी पढ़ें यहां. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. कौन बनेगा बीजेपी का एमएलसी उम्मीदवार, अंतिम दौर में पहुंची चयन प्रक्रिया, रेस में ये नाम आगे

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर बीजेपी में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. पार्टी के भीतर कई दावेदारों के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा अब काफी हद तक सिमट गई है. सामाजिक और जातीय समीकरणों को साधते हुए बीजेपी जल्द अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. ‘राबड़ी देवी को हर हाल में खाली करना पड़ेगा आवास’, लेशी सिंह बोलीं- सरकारी बंगले से मोह माया नहीं रखनी चाहिए

Rabri Awas: बिहार में राबड़ी आवास खाली करने पर सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के नेता जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. इस बीच मंत्री लेशी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राबड़ी देवी को हर हाल में आवास खाली करना पड़ेगा. सरकारी बंगले से किसी को मोह माया नहीं रखनी चाहिए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. तमिलनाडु: क्या नई पार्टी बनाने जा रहे बीजेपी नेता अन्नामलाई? दो दिन बाद करेंगे बड़ा खुलासा

Tamil Nadu बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह एक नयी राजनीतिक पार्टी बनाने वाले हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. लोगों के बीच पहुंचे सीएम विजय, कहा- मैं राजनीति में लोगों को धोखा देने नहीं आया

Tamil Nadu विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद CM विजय सोमवार को आम लोगों के बीच पहुंचे. सेंट जोसेफ कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को उनकी पार्टी को जनादेश देने के लिए धन्यवाद दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर आ रहे भारत, जंतर-मंतर में करेंगे प्रदर्शन

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि वो 6 जून को भारत वापस लौट रहे हैं. अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर कहा कि वो शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने अपने फॉलोअर्स से साथ आने की अपील भी की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. Chatra News: उधार का पोषाहार खा रहे चतरा के 219 आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे, नौ महीने से नहीं मिला है पैसा

Chatra News: चतरा के सिमरिया और लावालौंग प्रखंड के 219 आंगनबाड़ी केंद्रों में नौ महीने से पोषाहार राशि नहीं मिलने से संकट गहरा गया है. सेविकाएं कर्ज और उधार लेकर बच्चों को भोजन उपलब्ध करा रही हैं. भुगतान नहीं होने पर 5 जून से पोषाहार वितरण बंद करने की चेतावनी दी गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. देवघर के श्रावणी मेला VIP-VVIP दर्शन पर पूरी तरह रहेगी रोक, मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने की समीक्षा

Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने VIP-VVIP आउट ऑफ टर्न दर्शन पर रोक लगाने की घोषणा की. मेला में फेस रिकग्निशन, एआई ट्रैफिक मैनेजमेंट, बेहतर सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. साहिबगंज के मयंक चौधरी ने कर दिया कमाल, पहले ही प्रयास में IIT-JEE में हासिल की 680वीं रैंक

JEE Advanced Result: साहिबगंज के होनहार छात्र मयंक चौधरी ने IIT-JEE एडवांस्ड परीक्षा में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 680 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. इंजीनियर पिता के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के दम पर मिली इस सफलता ने युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. हर सीट पर 3 दावेदार, जानें 23 IITs में कितनी हैं सीटें

BTech Seats in IITs: इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक में एडमिशन के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन ऑथोरिटी यानी JoSAA Counselling की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने से पहले टॉप आईआईटी में बीटेक की सीटों के बारे में जान लेना जरूरी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 19 मेडल जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई

U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए. भारतीय दल की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. सरहद पार गूंज रहा वैभव सूर्यवंशी का नाम, IPL बैन के बावजूद पाकिस्तान में खूब हो रही चर्चा

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का जलवा पाकिस्तान तक पहुंच गया है. भले ही पाकिस्तान में आईपीएल का प्रसारण बैन हो, लेकिन युवा भारतीय बल्लेबाज के प्रदर्शन की वहां जमकर चर्चा हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि खेल में राष्ट्रीयता नहीं, बल्कि प्रदर्शन मायने रखता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. Maruti Suzuki ने बनाया बिक्री का नया रिकॉर्ड, मई 2026 में 2.42 लाख गाड़ियां बेचकर मचाया धमाल

मारुति सुजुकी ने मई 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड बिक्री हासिल की है. कंपनी ने इस महीने कुल 2.42 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं, जिसमें घरेलू बाजार में भी रिकॉर्ड तोड़ बिक्री देखने को मिली. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. Motorola ने भी बढ़ा दिए स्मार्टफोन्स के दाम, G सीरीज से Edge 70 तक हुए महंगे

Motorola ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. Moto G37 Power से लेकर Edge 70 सीरीज तक के मॉडल अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं. कुछ स्मार्टफोन्स की कीमत में 9 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Monsoon: अगले 48 से 72 घंटे में मानसून दे सकता है दस्तक, IMD का आया नया अपडेट

Monsoon: देश के कई राज्यों में अब भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल पहुंच सकता है. इसके बाद यह देश के अन्य हिस्सों में भी अगले 15 से 20 दिनों में पहुंच जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. विराट की जीत पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की रोमांटिक फोटो, ट्रॉफी संग दिखा कपल का क्यूट अंदाज

Anushka Sharma Post: आईपीएल 2026 का फाइनल मैच जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) एक बार फिर चैंपियन बन गई है. इस बड़ी जीत के बाद विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. पुराने गानों के रीमेक से परेशान हुए संजय गुप्ता, बोले- 2046 में किस गाने का रीमिक्स बनाएंगे?

Sanjay Gupta On Bollywood Remake Songs: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने बॉलीवुड में पुराने गानों और फिल्मों के लगातार बन रहे रीमेक पर अपनी चिंता जाहिर की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >