19 October Top News: बिहार चुनाव में पीएम मोदी करेंगे धुआंधार रैली, कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, एक क्लिक में पढ़ें रविवार की टॉप 20 खबर

19 October Top News: बिहार चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक पार्टियों में जोर आजमाइश जारी है. अपना आखिरी दम लगाने में दल के नेता जुट गए हैं. 23 अक्टूबर से पीएम मोदी की भी चुनाव में एंट्री होने वाली है. इस बीच कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसी तरह देश-दुनिया से जुड़ी टॉप 20 खबरों को यहां एक क्लिक में पढ़ा जा सकता है.

1. PM Modi 23 अक्टूबर से करेंगे धुआंधार चुनाव प्रचार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर से प्रचार की कमान संभालेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. महागठबंधन को बड़ा झटका, JMM ने अकेले बिहार चुनाव लड़ने का किया एलान

झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एलान किया है कि वह बिहार चुनाव में किसी गठबंधन के साथ नहीं, बल्कि अकेले मैदान में उतरेगी. पार्टी ने छह विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. ‘लड़ाई NDA और जनसुराज में है’, प्रशांत किशोर ने महागठबंधन पर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

4. Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को लेकर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

पटना एयरपोर्ट से लापता हुआ शिवहर का सॉफ्टवेयर इंजिनियर
Patna News: पटना एयरपोर्ट से शिवहर के 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर वेणु चैतन्य लापता हैं. वे बेंगलुरु में काम करते थे और दिवाली पर 16 अक्टूबर को पटना आए थे. शाम 6:34 बजे तक पिता से बात हुई, फिर मोबाइल बंद हो गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. Congress Candidates Second List: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 5 लोगों को मिला टिकट

Congress Candidates Second List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में शाश्वत केदार पांडे, मोहम्मद कमरुल होदा, मोहम्मद इरफान आलम, जितेंद्र यादव और मोहन श्रीवास्तव का नाम है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. Bihar Elections 2025: चुनाव के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री? चिराग ने किया साफ

Bihar Elections 2025: पटना में एक टीवी चैनल को साक्षात्कार देते हुए चिराग ने बताया कि इस बार जब चुनाव के नतीजे आएंगे और NDA सरकार बनाएगी उस दौरान वह या उनकी पार्टी सीएम पद को लेकर किसी भी तरह की डिमांड नहीं करेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. Bihar Elections 2025: 4 बार के विधायक को JDU ने नहीं दिया टिकट, नीतीश का नाम ले फूट-फूटकर रोए

Bihar Elections 2025: भागलपुर के गोपालपुर से 4 बार के विधायक गोपाल मंडल को इस बार जेडीयू ने टिकट नहीं दिया है. इससे नाराज मंडल ने शनिवार को निर्दलीय पर्चा भरा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. 1.5 लाख दीयों से जगमगा उठी दिल्ली

दिवाली के मौके पर 1.5 लाख दीयों से दिल्ली जगमगा उठी. बीजेपी सरकार ने धनतेरस पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसके तहत कर्तव्य पथ पर 1.5 लाख दीये जलाए गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. Cyclone Alert: उत्तर-पूर्वी मानसून का कहर, तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश

दक्षिण पश्चिम मानसून की पूरे देश से विदाई होने के साथ ही उत्तर पूर्वी मानसून ने जोरदार दस्तक दी है. उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण तमिलनाडु में बारिश हो रही है. कई हिस्सों में शनिवार को भी भारी बारिश होने से विभिन्न जलाशयों में पानी की मात्रा बढ़ गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. रक्षा मंत्री और सीएम योगी ने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का किया अनावरण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का अनावरण शनिवार को किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. Mahindra Scorpio N Facelift की टेस्टिंग शुरू,

Mahindra & Mahindra अपनी लोकप्रिय SUV Scorpio N का फेसलिफ्ट वर्जन (Mahindra Scorpio N Facelift) तैयार कर रही है. कंपनी ने भले ही आधिकारिक घोषणा नहीं की हो, लेकिन हाल ही में इस SUV का टेस्टिंग मॉडल सड़क पर स्पॉट किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. WhatsApp अब करेगा मैसेज पर लिमिट, स्पैम भेजने वालों की खैर नहीं

Meta का पॉपुलर चैट ऐप WhatsApp अब यूजर्स और बिजनेस अकाउंट्स पर सख्ती बरतने वाला है (WhatsApp Update). कंपनी एक नया फीचर टेस्ट कर रही है, जिसके जरिए अब बार-बार अनजान लोगों को मैसेज भेजने वालों पर रोक लगेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. घाटशिला उपचुनाव हो गया त्रिकोणीय, BJP और JMM को जयराम का ये सिपाही देगा चुनौती

झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजेपी के बाद अब जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने भी घाटशिला उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. 9 उपचुनावों में बीजेपी का खाता खाली, क्या इस बार बदलेगी तकदीर

घाटशिला उपचुनाव में बीजेपी और झामुमो ने नामांकन दाखिल कर चुनावी जंग तेज कर दी है. 2014 के बाद हुए उपचुनावों का इतिहास जानना है, तो यहां क्लिक करें.

15. ढाका हवाई अड्डे में लगी भीषण आग, कई उड़ानें डायवर्ट

ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को भीषण आग लग गई. जिसके बाद कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया! बोला- ‘हम शांति चाहते हैं’

सीमा पर गोलाबारी के बीच दोहा में पाकिस्तान-अफगानिस्तान की शांति वार्ता हुई. पाकिस्तान बोला कि तनाव नहीं बढ़ाना चाहते वहीं तालिबान ने कहा कि हम अपनी जमीन पर हमले का जवाब देने का अधिकार रखते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. थिएटर के बाद ओटीटी पर बवाल मचाने आ रही पवन कल्याण की फिल्म

पवन कल्याण की सुपरहिट फिल्म They Call Him OG अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. सुजीत के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. स्टूडेंट नहीं, अरबपति तैयार करती हैं ये Universites

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसे विश्वविद्यालय भी हैं, जहां से पढ़कर निकलने के बाद लोग खूब पैसा कमाते हैं. इन यूनिवर्सिटी की लिस्ट में चीन और अमेरिका की यूनिवर्सिटी के नाम शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. शुभमन गिल ने रोहित और कोहली के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

रोहित शर्मा की जगह वनडे कप्तान बनाए गए शुभमन गिल ने हिटमैन और विराट कोहली के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि सबकुछ पहले जैसा ही है, कुछ भी नहीं बदला. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. घाटशिला में चंपई सोरेन और रामदास सोरेन के बेटे आमने-सामने, दांव पर BJP-JMM की प्रतिष्ठा

रामदास सोरेन जो हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री थे, उनके निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. घाटशिला एक एसटी रिजर्व सीट है और जेएमएम यहां काफी मजबूत स्थिति में है. इस सीट पर हार-जीत से झारखंड की सरकार पर कोई फर्क भले ही ना पड़ रहा हो, लेकिन यहां की राजनीति पर गहरा प्रभाव डालने वाला यह उपचुनाव होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >