तस्लीमा नसरीन ने ट्विटर पर डाली अपने ब्वॉयफ्रेंड की तसवीर

बांग्लादेश की मशहूर विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन एक बार चर्चाचमें हैं. लेकिन इस बार तस्लीमा अपने विचारों या लेखनी के कारण चर्चा में नहीं हैं.इस बार चर्चा का कारण उनकी एक तसवीर है, जिसे तस्लीमा ने ट्वीट किया है. तस्लीमा ने अपने ट्वीट में एक फोटो डाली है, जिसमें उनके साथ एक युवक है. तस्लीमा […]
बांग्लादेश की मशहूर विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन एक बार चर्चाचमें हैं. लेकिन इस बार तस्लीमा अपने विचारों या लेखनी के कारण चर्चा में नहीं हैं.इस बार चर्चा का कारण उनकी एक तसवीर है, जिसे तस्लीमा ने ट्वीट किया है.
https://twitter.com/taslimanasreen/status/524204194807709697
तस्लीमा ने अपने ट्वीट में एक फोटो डाली है, जिसमें उनके साथ एक युवक है. तस्लीमा ने युवक की पहचान अपने ब्वॉयफ्रेंड के रूप में करायी है और बताया है कि उक्त युवक उनसे 20 साल छोटा है. इस तसवीर के सामने आ जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है.
बांग्लादेश की रहने वाली मशहूर लेखिका शुरुआत में कवयित्री के रूप में जानी जाती थीं, लेकिन उन्हें विश्व स्तर पर तब जाना जाने लगा जब उन्होंने अपने विचारों और किताबों में महिला अधिकारों को लेकर इस्लाम के खिलाफ आवाज उठायी. उनकी लेखनी से नाराज कट्टरपंथियों ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया. तब से तस्लीमा बांग्लादेश से निर्वासित हैं.
वर्ष 2011 से वे नयी दिल्ली में रह रहीं हैं, हालांकि वे 1994 से अपने देश से निर्वासित हैं. तस्लीमा पेशे से डॉक्टर हैं और वे स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं. उन्होंने अब तक तीन शादियां की हैं. तस्लीमा 52 वर्षीय हैं और उनके ब्वॉयफ्रेंड की आयु 32 वर्ष है. हालांकि उस युवक के बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




