Shaheen Bagh Protest News: तीसरे दिन की वार्ता शुरू, क्या निकलेगा हल?
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2020 4:51 PM
नयी दिल्ली : Shaheen Bagh Protest News Updates – शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए आज वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन पहुंच गये हैं. पिछले दो दिनों की वार्ता में समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए […]
नयी दिल्ली : Shaheen Bagh Protest News Updates – शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए आज वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन पहुंच गये हैं. पिछले दो दिनों की वार्ता में समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए वार्ताकार संजय हेगड़े और सुधा रामंचद्रन पिछले दो दिनों से बातचीत कर रहे हैं. आज बातचीत का तीसरा दिन है.
दूसरे दिन भी प्रदर्शनारियों को विरोध करने के लिए दूसरी जगह चुनने को कहा गया था लेकिन प्रदर्शनकारियों ने वहां से हटने से इनकार कर दिया. संजय ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, आप अपना विरोध जारी रखें लेकिन प्रदर्शन स्थल बदल लें.साधना रामचंद्रन ने कहा, हम आपकी बात सुनेंगे लेकिन समूह में सुनेंगे या अकेले सुनेंगे हम यह तय करेंगे.
हम बातचीत के जरिये इस मुद्दे को सुलझाना चाहते हैं. अगर इस बातचीत से हल नहीं निकलेगा तो मामला दोबारा कोर्ट में जायेगा. ऐसी कोई समस्या नहीं है जो बातचीत से हल ना हो. शाहीन बाग बरकरार रहेगा मैं आपसे यह बार- बार कहना चाहती हूं.संजय हेगड़े ने कहा, आपकी जीत हो गयी है सुप्रीम कोर्ट ने आपकी सुनी है. आप दो महीने से बैठे हैं हम आपके लिए आये हैं. हम इस देश में एक दूसरे को परेशान करने के लिए नहीं एक दूसरे की मदद के लिए हैं. सुप्रीम कोर्ट भी यही कह रहा है कि आपका विरोध बरकरार रहे लेकिन विरोध का स्थान ऐसा हो जहां लोगों को तकलीफ ना हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










