ePaper

Shaheen Bagh Protest Updates: दूसरे दिन भी नहीं बनी बात, प्रदर्शनकारियों ने धरने वाली जगह से हटने से इनकार किया

Updated at : 20 Feb 2020 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
Shaheen Bagh Protest Updates: दूसरे दिन भी नहीं बनी बात, प्रदर्शनकारियों ने धरने वाली जगह से हटने से इनकार किया

नयी दिल्ली: Shaheen Bagh Protest News Updates – सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामंचद्रन के दूसरे राउंड की बातचीत हुई . इस बातचीत का भी कोई हल नहीं निकला. आज दूसरे दिन भी प्रदर्शनारियों को विरोध करने के लिए दूसरी जगह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: Shaheen Bagh Protest News Updates – सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामंचद्रन के दूसरे राउंड की बातचीत हुई . इस बातचीत का भी कोई हल नहीं निकला. आज दूसरे दिन भी प्रदर्शनारियों को विरोध करने के लिए दूसरी जगह चुनने को कहा गया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने वहां से हटने से इनकार कर दिया.संजय ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, आप अपना विरोध जारी रखें लेकिन प्रदर्शन स्थल बदल लें.

साधना रामचंद्रन ने कहा, हम आपकी ( प्रदर्शनकारियों) बात सुनेंगे लेकिन समुह में सुनेंगे या अकेले सुनेंगे हम यह तय करेंगे. हम बातचीत के जरिये इस मुद्दे को सुलझाना चाहते हैं. अगर इस बातचीत से हल नहीं निकलेगा तो मामला दोबारा कोर्ट में जायेगा. ऐसी कोई समस्या नहीं है जो बातचीत से हल हो. शाहीन बाग बरकरार रहेगा मैं आपसे यह बार- बार कहना चाहती हूं.

संजय हेगड़े ने कहा, आपकी जीत हो गयी है सुप्रीम कोर्ट ने आपकी सुनी है. आप दो महीने से बैठे हैं हम आपके लिए आये हैं. हम इस देश में एक दूसरे को परेशान करने के लिए नहीं एक दूसरे की मदद के लिए हैं. सुप्रीम कोर्ट भी यही कह रही है कि आपका विरोध बरकरार रहे लेकिन विरोध का स्थान ऐसा हो जहां लोगों को तकलीफ ना हो.

जैसे ही विरोध प्रदर्शन स्थल बदलने की बात संजय ने कहा, प्रदर्शनकारियों ने इस पर विरोध दर्ज किया इस पर संजय ने कहा, आप डरिये मत कि आपकी कोई सुनने नहीं आयेगा. आपकी बात सुनी जायेगी सुप्रीम कोर्ट में आपकी बात हम बुलंद तरीके से रखेंगे. सुप्रीम कोर्ट सबकी सुनती है. हम आज यही देखने आये हैं कि कोई हल निकले.

जैसे ही दोनों शाहीन बाग पहुंचे वहां प्रदर्शनकारियों ने गुलाम की पंखुड़ियों से इनका स्वागत किया. कल जब पहले दौर की बातचीत हुई थी तो मीडिया को इस बातचीत से दूर रखा गया था लेकिन आज मीडिया की मौजूदगी में बातचीत हो रही है. मीडिया कर्मियों के लिए एक अलग जगह दी गयी है. हालांकि जैसे ही सुधा रामचंद्रन ने बातचीत शुरू कि प्रदर्शनकारियों ने मीडिया को बाहर रखने के लिए कहा.

साधना रामचंद्रन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, बुधवार को बहुत बातें हुईं, लेकिन अभी सारी बातचीत हो नहीं पायी है.इससे पहले जब वार्ताकार बातचीत के लिए शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे तो उन्होंने मीडिया को वहां से हटवा दिया था. उनका कहना था कि मीडिया के सामने बातचीत नहीं हो सकती. मीडिया के हटने के बाद ही वार्ताकार और शाहीन बाग के प्रदर्शकारियों के बीच बातचीत शुरू हुई थी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने संजय हेगड़े और साधना रामंचद्रन के रूप में वार्ताकारों की नियुक्ति की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रदर्शन करना आपका हक है, लेकिन, लेकिन इसके लिए सड़क को बंद न करें.

उच्चतम न्यायालय ने अधिवक्ता संजय रामचंद्रन और वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े को वार्ताकार नियुक्त किया है. रामचंद्नन ने प्रदर्शनस्थल पर बड़ी संख्या में जमा लोगों से कहा, उच्चतम न्यायालय ने प्रदर्शन करने के आपके अधिकार को बरकरार रखा है. लेकिन अन्य नागरिकों के भी अधिकार हैं, जिन्हें बरकरार रखा जाना चाहिये.उन्होंने कहा, हम मिलकर समस्या का हल ढूंढना चाहते हैं.
हम सबकी बात सुनेंगे. इससे पहले हेगड़े ने प्रदर्शनकारियों को उच्चतम न्यायालय के आदेश के बारे में बताया था. रामचंद्रन ने उसका हिंदी में अनुवाद किया. प्रदर्शनकारी नये संशोधित नागरिकता कानून को लेकर बीते दो महीने से धरने पर बैठे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola