ePaper

निर्भया मामला : तिहाड़ पहुंचा पवन जल्लाद, फांसी को लेकर अनिश्चितता कायम

Updated at : 30 Jan 2020 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
निर्भया मामला : तिहाड़ पहुंचा पवन जल्लाद, फांसी को लेकर अनिश्चितता कायम

नयी दिल्ली : निर्भया मामले में दोषियों को फांसी दिये जाने की तारीख से दो दिन पहले मेरठ जेल के जल्लाद पवन जल्लाद ने गुरुवार को तिहाड़ जेल प्रशासन के समक्ष ड्यूटी पर आमद दर्ज करा दी. अधिकारियों ने बताया कि पवन जेल परिसर में रहेंगे और शुक्रवार को रस्सी की मजबूती तथा अन्य चीजों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निर्भया मामले में दोषियों को फांसी दिये जाने की तारीख से दो दिन पहले मेरठ जेल के जल्लाद पवन जल्लाद ने गुरुवार को तिहाड़ जेल प्रशासन के समक्ष ड्यूटी पर आमद दर्ज करा दी.

अधिकारियों ने बताया कि पवन जेल परिसर में रहेंगे और शुक्रवार को रस्सी की मजबूती तथा अन्य चीजों की जांच करेंगे. पवन तीसरी पीढ़ी के जल्लाद हैं. निर्भया मामले में चार अभियुक्तों को एक फरवरी को फांसी पर लटकाया जाना तय हो चुका है, लेकिन उन्हें उस दिन फांसी दिये जाने की संभावना नहीं है क्योंकि अभियुक्तों में से एक ने बुधवार को राष्ट्रपति के पास अपनी दया याचिका दायर की. एक अन्य ने उच्चतम न्यायालय में सुधारात्मक याचिका दायर की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola