उत्तर भारत के कई हिस्से सर्दी की चपेट में, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jan 2020 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सर्दी का कहर रविवार को उत्तर भारत के हिस्सों में देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ हिमपात होने की संभावना जतायी गयी है. हालांकि कश्मीर में तापमान बढ़ोत्तरी हुई है जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है. देश की राजधानी दिल्ली में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सर्दी का कहर रविवार को उत्तर भारत के हिस्सों में देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ हिमपात होने की संभावना जतायी गयी है. हालांकि कश्मीर में तापमान बढ़ोत्तरी हुई है जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है. देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए मंगलवार को भारी बारिश और हिमपात होने की चेतावनी दी है. लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. उना में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने राज्य के मध्य और उच्च पहाड़ी वाले इलाकों में 27 से 29 जनवरी और 31 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है.
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. कश्मीर घाटी के निवासियों को तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी के कारण शीत लहर की स्थिति से राहत मिली.
पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर लोगों को घना कोहरा का सामना करना पड़ा. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आदमपुर 2.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा. अमृतसर और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में गरज के साथ बारिश की संभावना जतायी है. यहां भी कई हिस्सों में घना कोहरा रहा और 4.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बहराइच जिला राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में सीकर न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा. श्रीगंगानगर में यह 6.5 डिग्री और चुरू में 6.8 डिग्री दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान जयपुर एवं बीकानेर संभाग में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है. राजस्थान और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में चक्रवात से सौराष्ट्र क्षेत्र और वडोदरा जिले में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है. गुजरात में कच्छ जिले के नलिया में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गांधीनगर में 11 डिग्री, केशोद में 11.6 डिग्री सेल्सियस, डीसा में 11.4 डिग्री और अहमदाबाद में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




