अल्पसंख्यक शिवसेना के खिलाफ नहीं, भाजपा को सत्ता से बाहर चाहते थे : पवार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2020 8:01 PM
मुंबई : राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों ने कहा था कि यदि उनकी पार्टी शिवसेना के साथ हाथ मिलाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन भाजपा को महाराष्ट्र में सत्ता से दूर रखा जाना चाहिए. शिवसेना और भाजपा ने गत वर्ष अक्तूबर में विधानसभा चुनाव […]
मुंबई : राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों ने कहा था कि यदि उनकी पार्टी शिवसेना के साथ हाथ मिलाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन भाजपा को महाराष्ट्र में सत्ता से दूर रखा जाना चाहिए.
शिवसेना और भाजपा ने गत वर्ष अक्तूबर में विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था, लेकिन मुख्यमंत्री का पद ढाई वर्ष बारी-बारी से साझा करने के मुद्दे पर असहमति के चलते दोनों अलग हो गयीं. उसके बाद शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस एक साथ आयीं और काफी विचार-विमर्श के बाद राज्य में सरकार बनायी. राकांपा के अल्पसंख्यक इकाई की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पवार ने इस बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि (उस समय) राज्य में तीन चार सप्ताह से (शिवसेना-भाजपा द्वारा) सरकार गठन की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था. पवार ने कहा कि शिवसेना के साथ संभावित तालमेल के बारे में महाराष्ट्र के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के लोगों से सलाह मांगी गयी थी.
पवार ने कहा, ‘‘हमें अल्पसंख्यकों की ओर से कहा गया कि यदि आप शिवसेना का साथ लेना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं, लेकिन भाजपा को दूर रखिये. अल्पसंख्यकों ने उस कदम (शिवसेना को साथ लेने) का स्वागत किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में इस घटनाक्रम ने देश को एक राह दिखायी है. उन्होंने इस पहल के लिए अल्पसंख्यक समुदाय की प्रशंसा की. पवार ने दावा किया कि अल्पसंख्यकों, विशेष तौर पर मुस्लिमों ने राज्य चुनाव में भाजपा के लिए वोट नहीं किया. उन्होंने कहा कि समुदाय के सदस्य जब कोई निर्णय करते हैं तो यह किसी पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए होता है.
उन्होंने कहा कि राकांपा ने इस पर जोर दिया था कि राज्य सरकार में अल्पसंख्यक मामलों का विभाग कल्याणकारी कार्य करने के लिए उनकी पार्टी को दिया जाना चाहिए. राकांपा नेता ने कहा कि नवाब मलिक राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ गत वर्ष 28 नवंबर को ली थी. उन्होंने शुरू में छह मंत्रियों के साथ शपथ ली थी और मंत्रिपरिषद का विकास 30 दिसंबर को किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










