स्वाधीनता आंदोलन के आदर्शों का सम्मान ही नेताजी सुभाष को सच्ची श्रद्धांजलि : नायडू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2020 10:14 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वाधीनता आंदोलन के आदर्शों का सम्मान करना ही नेताजी के प्रति कृतज्ञ श्रद्धांजलि होगी. नायडू ने ट्वीट किया, “आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर पुण्य स्मृति को कोटि-कोटि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वाधीनता आंदोलन के आदर्शों का सम्मान करना ही नेताजी के प्रति कृतज्ञ श्रद्धांजलि होगी.

नायडू ने ट्वीट किया, “आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर पुण्य स्मृति को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं.” स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वाधीनता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 1897 में हुआ था.

नायडू ने अपने दक्षिण भारत दौरे का ज़िक्र करते हुए कहा, “गत सप्ताह अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की यात्रा के दौरान, उस स्मारक के दर्शन का सौभाग्य मिला जहां 1943 में नेताजी तथा उनकी आज़ाद हिंद फौज ने भारत भूमि पर पहली बार आज़ादी का झंडा फहराया था.”

उन्होंने कहा, “हमारी आज़ादी महान बलिदानों की विरासत है. अपने स्वाधीनता आंदोलन के आदर्शों का सम्मान न केवल हमारा संवैधानिक कर्तव्य है बल्कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जैसे राष्ट्र नायकों के प्रति हमारी कृतज्ञ श्रद्धांजलि भी है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola