”रायसीना डायलॉग” आज से, उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे PM मोदी, रूस और ईरान पर होगा फोकस

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः दुनियाभर में प्रतिष्ठित कूटनीतिक संवाद कार्यक्रम रायसीना डायलॉग के पांचवे संस्करण का शुभारंभ आज होगा. इसके उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस और ईरान से लेकर लातविया तक दुनिया के 17 देशों के मंत्रियों की मेजबानी रायसीना डायलॉग में करेंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर 12 देशों […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः दुनियाभर में प्रतिष्ठित कूटनीतिक संवाद कार्यक्रम रायसीना डायलॉग के पांचवे संस्करण का शुभारंभ आज होगा. इसके उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस और ईरान से लेकर लातविया तक दुनिया के 17 देशों के मंत्रियों की मेजबानी रायसीना डायलॉग में करेंगे.
विदेश मंत्री एस जयशंकर 12 देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. रायसीना डायलॉग का आयोजन 14 से 16 जनवरी तक दिल्ली में होना है. इस बार किसी भी देश के मुखिया मौजूद नहीं रहेंगे.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन आने वाले थे, लेकिन उन्होंने देश के जंगलों में आग की वजह से फैसला बदल लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे, लेकिन संभवत: उनका भाषण नहीं होगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola