सूरत में सिलेंडर से लदे ट्रकों की एक दूसरे से टक्कर के बाद लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 25 बच्‍चे

Updated:
विज्ञापन

सूरतः गुजरात के सूरत शहर में गुरुवार सुबह एक गैस सिलेंडर से भरा ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया जिसके बाद बड़ा धमाका हुआ.. ट्रक में लगी आग की चपेट में एक स्कूल बस आ गया. गनीमत रही कि बस में सवार सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस हादसे में ट्रक, […]

विज्ञापन
सूरतः गुजरात के सूरत शहर में गुरुवार सुबह एक गैस सिलेंडर से भरा ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया जिसके बाद बड़ा धमाका हुआ.. ट्रक में लगी आग की चपेट में एक स्कूल बस आ गया. गनीमत रही कि बस में सवार सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस हादसे में ट्रक, बस, टेम्पो और ऑटो जलकर राख हो गए.
विज्ञापन

— ANI (@ANI) January 9, 2020

अग्निशमन की पांच गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया. हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. सिलेंडर फटने की वजह से जोरदार धमाके हुए जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गयी. बताया जा रहा है कि यह ट्रक सूरत के ओलपैड मसामगम से गुजर रहा था लेकिन हादसे का शिकार हो गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola