ePaper

JNU हिंसाः अहमदाबाद में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में हिंसक भिड़ंत, देखें वीडियो

Updated at : 07 Jan 2020 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
JNU हिंसाः  अहमदाबाद में  ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में हिंसक भिड़ंत, देखें वीडियो

नयी दिल्लीः दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी(जेएनयू) में हुई हिंसा की आंच अब देश के अन्य शहरों में पहुंच रही है. सोमवार रात कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुट भिड़ गए तो वहीं मंगलवार को को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूएआई के छात्र आपस में भिड़ गए. जेएनयू […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी(जेएनयू) में हुई हिंसा की आंच अब देश के अन्य शहरों में पहुंच रही है. सोमवार रात कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुट भिड़ गए तो वहीं मंगलवार को को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूएआई के छात्र आपस में भिड़ गए.

जेएनयू में हुई घटना का विरोध करने मंगलवार को अहमदाबाद में अभाविप के कार्यालय पहुंचे एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं के साथ जमकर हाथपाई हुई. दोनों गुटों में बीच लाठी-डंडे चले तथा जमकर पथराव हुआ. इस दौरान दोनों गुटों के कई लोग घायल हो गए है. सूचना पाते ही मौकी पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तीतर बितर किया.

इस घटना में एनएसयूआइ राष्ट्रीय महामंत्री निखिल सवानी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें लहुलूहान अवस्था में ले जाया गया. उन्होंने आरोप लगाया है कि एनएसआइयू के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे. तभी अभाविप के कार्यकर्ताओं ने सामने से हमला किया. उन पर लाठियां व पाइप से हमला किया गया. इस हमलें में उनके कई साथी भी घायल हो गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola