मुथूट फाइनेंस कंपनी के एमडी हमले में घायल, कार पर किया गया था पथराव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2020 12:03 PM

विज्ञापन

कोच्चिः मुथूट फाइनेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक के वाहन पर मंगलवार सुबह यहां कथित रूप से शरारती तत्वों ने पथराव किया, जिसमें वह घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि जॉर्ज एलेक्जेंडर मुथूट को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके सिर में चोट लगी है. राज्य भर में मुथूट फाइनेंस की 43 […]

विज्ञापन
कोच्चिः मुथूट फाइनेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक के वाहन पर मंगलवार सुबह यहां कथित रूप से शरारती तत्वों ने पथराव किया, जिसमें वह घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि जॉर्ज एलेक्जेंडर मुथूट को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके सिर में चोट लगी है.
राज्य भर में मुथूट फाइनेंस की 43 शाखाओं से दिसंबर में 160 कर्मचारियों को निकाले जाने को लेकर कर्मचारियों का एक वर्ग कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है.विरोध प्रदर्शन भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के तत्वावधान में किया जा रहा है.
मुथूट प्रबंधन ने आरोप लगाया कि यहां आईजी कार्यालय के सामने सुबह करीब नौ बजे हुए हमले के पीछे सीटू के लोग हैं. हालांकि, सीटू ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि घटना में ट्रेड यूनियन की कोई भूमिका नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola