श्रीनगर में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकवादियों ने फेंका ग्रेनेड, कई वाहन क्षतिग्रस्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के कवदारा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर शनिवार को एक ग्रेनेड फेंका जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. पुलिस ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के अंदरूनी इलाके में […]
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के कवदारा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर शनिवार को एक ग्रेनेड फेंका जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये.
पुलिस ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के अंदरूनी इलाके में कवदारा में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने दोपहर को ग्रेनेड फेंका.
उन्होंने बताया कि इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के तत्काल बाद इलाके की घेरेबंदी कर दी गयी और इस मामले में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










