स्थापना दिवस: कांग्रेस ने कहा- हमारे लिए हमेशा सबसे पहले भारत

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को 135वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया. इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के मुख्यालय में तिरंगा फहराया. इस मौके पर पार्टी की ओर से संदेश जारी किया गया. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि उसके लिए सदा सबसे पहले भारत है. कांग्रेस पार्टी […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को 135वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया. इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के मुख्यालय में तिरंगा फहराया. इस मौके पर पार्टी की ओर से संदेश जारी किया गया. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि उसके लिए सदा सबसे पहले भारत है.
कांग्रेस पार्टी के ट्विटर वॉल पर लिखा गया कि देश के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है. हमारी स्थापना के बाद से, स्वतंत्रता आंदोलन के दैरान और आगे भी हमेशा सबसे पहले भारत है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने दशकों से देश में बिना स्वार्थ के योगदान दिया है. स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया.
इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल और कई अन्य नेता मौजूद थे. स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही है.
देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रही है. राहुल गांधी असम में एक रैली को संबोधित करेंगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




