Royal Enfield से पटाखे जैसी आवाज निकलने पर हरियाणा में कटा 32 हजार का चालान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2019 6:32 PM

विज्ञापन

जींद : नरवाना शहर की सड़कों पर बुलेट मोटसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालकर नगरवासियों में दहशत का माहौल पैदा करने पर एक बुलेट मोटरसाइकिल का 32 हजार रुपये का चालान कर उसे जब्त कर लिया गया. यातायात पुलिस के प्रभारी एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक शहर के […]

विज्ञापन

जींद : नरवाना शहर की सड़कों पर बुलेट मोटसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालकर नगरवासियों में दहशत का माहौल पैदा करने पर एक बुलेट मोटरसाइकिल का 32 हजार रुपये का चालान कर उसे जब्त कर लिया गया.

यातायात पुलिस के प्रभारी एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक शहर के अंदर काफी समय से बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकाल रहे थे. यातायात पुलिस से लोगों ने इसकी शिकायत की.

उन्होंने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल चालक तेजी से बाइक भगाते हुए पुराना बस स्टैंड की ओर गए, जिसके बाद उन्होंने सिपाही संजय कुमार के साथ पीछा कर उन्हें पकड़ा. उन्होंने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल का 32 हजार रुपये का चालान काटा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola