ePaper

निर्भया मामलाः सुप्रीम कोर्ट में आज दोषी अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई

Updated at : 18 Dec 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
निर्भया मामलाः सुप्रीम कोर्ट में आज दोषी अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई

नयी दिल्लीः निर्भया बलात्कार और हत्याकांड में दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के 2017 के फैसले के खिलाफ एक दोषी अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ गठित की […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः निर्भया बलात्कार और हत्याकांड में दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के 2017 के फैसले के खिलाफ एक दोषी अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ गठित की है जो बुधवार को सुबह 10.30 बजे मामले के दोषी की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करेगी.
बता दें कि प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे ने सुनवाई से मंगलवार को खुद को अलग कर लिया. इसके बाद एक नई पीठ इस मामले की बुधवार को सुनवाई करेगी. सुनवाई से सीजेआई के अलग होने के बाद, शीर्ष अदालत ने मंगलवार शाम न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ गठित की, जो पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करेगी.
प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे, न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की विशेष पीठ ने मंगलवार को दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई शुरू होते ही उनके वकील एपी सिंह से कहा कि आधे घंटे के भीतर वह अपनी दलीलें पूरी करें. कुछ मिनट दलीलें सुनने के बाद प्रधान न्यायाधीश बोबडे को इस तथ्य का पता चला कि उनके एक रिश्तेदार इस मामले में पीड़ित की मां की ओर से पहले पेश हो चुके हैं और ऐसी स्थिति में उचित होगा कि कोई अन्य पीठ पुनर्विचार याचिका पर बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे विचार करे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola