CAB के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद डिब्रूगढ़-गुवाहाटी में कर्फ्यू में ढील, दुकानों के बाहर लगी लंबी कतारें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2019 10:07 AM
गुवाहाटी : संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में लगाए गये कर्फ्यू में रविवार को ढील दी गयी. पुलिस ने अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुवाहाटी में सुबह सात से शाम चार बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी है. उन्होंने […]
गुवाहाटी : संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में लगाए गये कर्फ्यू में रविवार को ढील दी गयी. पुलिस ने अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुवाहाटी में सुबह सात से शाम चार बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी है. उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ पश्चिम, नहरकटिया, तेनुघाट और जिले के कई अन्य हिस्सों में भी इतने ही समय के लिए कर्फ्यू में ढील दी गयी है. इसके बाद दिसपुर, उजान बाजार, चांदमारी, सिलपुखुरी और जू रोड सहित कई स्थानों पर दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं. ऑटो-रिक्शा और साइकिल-रिक्शा सड़कों पर चलते दिखाई दिये.
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस लोगों को इस ढील की जानकारी देने के लिए लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल कर रही है. नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 के संसद में पारित होने के बाद शहर और राज्य के अन्य हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष होने के कारण यहां कर्फ्यू लगा दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










