Shocking: तीन दिन में रिटायर होनेवाले थे पिता, अनुकंपा पर नौकरी पाने के लालच में बेटे ने मार डाला

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अनुकंपा पर नियुक्ति के लालच में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी है. युवक और उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने मंगलवार को यहां बताया कि सन्ना थाना क्षेत्र के महाबीर साय […]
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अनुकंपा पर नियुक्ति के लालच में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी है. युवक और उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने मंगलवार को यहां बताया कि सन्ना थाना क्षेत्र के महाबीर साय की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनके बेटे जीवन साय और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. बघेल ने बताया कि बीते रविवार को सन्ना क्षेत्र के जंगल में ग्रामीण महाबीर साय का शव बरामद किया गया था.
शव की प्रारंभिक जांच के दौरान सिर पर चोट के निशान मिले थे. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई थी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाबीर के परिजनों ने बताया था कि वह (महाबीर साय) सन्ना स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी थे. घटना के तीन दिन बाद ही वह सेवानिवृत्त होने वाले थे. इस मामले में कोई भी साक्ष्य नहीं मिलने के बाद पुलिस ने साय के दोनों बेटों से कड़ाई से पूछताछ शुरू की.
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान साय का छोटा बेटा जीवन साय ने अनुकंपा नियुक्ति के लालच में पिता की हत्या की बात स्वीकार कर ली. जीवन साय ने पूछताछ के दौरान दो अन्य आरोपियों की भी जानकारी पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




