सीमा पर पाक की नापाक हरकत, संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, दो जवान शहीद, एक आम नागरिक की मौत

Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में रविवार को गोलियां चलाईं जिसमें एक नागरिक मारा गया और दो सैनिक शहीद हो गये. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में तीन नागरिक घायल हुए हैं और दो मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं. भारतीय सेना […]

विज्ञापन

श्रीनगर : पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में रविवार को गोलियां चलाईं जिसमें एक नागरिक मारा गया और दो सैनिक शहीद हो गये. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में तीन नागरिक घायल हुए हैं और दो मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं.

विज्ञापन

भारतीय सेना पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

जानकारी के अनुसार, घाटी के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में रविवार सुबह सीमा पार से पाकिस्तानी सेना घुसपैठियों भेजने का प्रयास कर रही थी. इस दौरान पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया और गोलीबारी शुरू कर दी. इस गोलाबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गये.

यहां चर्चा कर दें कि पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के बारामुला में नियंत्रण रेखा के पास फायरिंग में भी एक जवान शहीद हो गया था. शहीद जवान झारखंड के गुमला जिले का रहने वाला था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola