सपना चौधरी ने प्रतिद्वंद्वी के लिए किया प्रचार, भाजपा ने प्रचार से रोका

नयी दिल्ली : हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हरियाणवी लोक गायिका सपना चौधरी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक प्रतिद्वंद्वी पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा का प्रचार कर अपनी पार्टी (भाजपा) को असहज कर दिया. भाजपा सूत्रों ने बताया कि सपना के इस कदम से भाजपा नाराज है और नुकसान रोकने के लिए […]
नयी दिल्ली : हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हरियाणवी लोक गायिका सपना चौधरी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक प्रतिद्वंद्वी पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा का प्रचार कर अपनी पार्टी (भाजपा) को असहज कर दिया.
भाजपा सूत्रों ने बताया कि सपना के इस कदम से भाजपा नाराज है और नुकसान रोकने के लिए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सपना को चुनाव प्रचार करने से रोक दिया है. सपना ने सिरसा से हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी कांडा के लिए प्रचार किया था. कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं और राज्य की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं. कांडा का नाम उस समय चर्चा में रहा था, जब उनकी विमानन कंपनी की एक महिला कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली थी. सूत्रों ने बताया कि सपना ने पार्टी नेताओं को जानकारी दी कि उनके सलाहकारों ने उन्हें सलाह दी थी कि वह कांडा का प्रचार कर सकती हैं क्योंकि कांडा बतौर निर्दलीय मैदान में हैं. वह कांडा के पक्ष में रोड शो भी करने वाली थी.
उन्होंने बताया कि सपना को कांडा के पक्ष में प्रचार नहीं करने और उनके किसी भी प्रचार से खुद को फौरन असंबद्ध करने को कहा गया है. दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कांडा के समर्थन में वोट मांग रही सपना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जो शुक्रवार को भाजपा नेताओं के संज्ञान में आया. कांडा के समर्थन में सपना के पोस्टर भी सामने आये थे. दिल्ली भाजपा नेताओं के एक धड़े ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर सपना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सिरसा से प्रदीप रतुसरिया को प्रत्याशी बनाया है और 21 अक्तूबर को होने वाले मतदान से पहले प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित किया. गौरतलब है कि जुलाई महीने में सपना ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के दौरान जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




