केंद्रीय कर्मियों को इस महीने पांच दिन पहले ही मिल जायेगा वेतन

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार के अधिकारियों और कर्मियों को सितंबर माह का वेतन इस बार पांच दिन पहले मिलेगा. वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है कि वे 25 सितंबर को कर्मियों के खाते में वेतन डाल दें. चालू वित्तीय वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार के अधिकारियों और कर्मियों को सितंबर माह का वेतन इस बार पांच दिन पहले मिलेगा. वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है कि वे 25 सितंबर को कर्मियों के खाते में वेतन डाल दें. चालू वित्तीय वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ है कि कर्मियों को पांच दिन पहले ही वेतन मिल जायेगा. वेतन जल्द मिलने की वजह बैंक हड़ताल और छुट्टियां होना है.

विज्ञापन

बैंक यूनियन ने 26 और 27 सितंबर को हड़ताल करने की घोषणा की है. 28 सितंबर को शनिवार है और 29 सितंबर को रविवार है. 30 सितंबर को बैंकों का क्लोजिंग डे बताया गया है, इस दिन सामान्य कामकाज बंद रहता है. वित्त मंत्रालय की कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स, शाखा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के सभी कर्मियों को 25 सितंबर को ही वेतन दे दिया जाये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola