जेएनयू छात्रा बलात्कार : DWC ने पुलिस से जांच संबंधी जानकारियां मांगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2019 12:06 PM
नयी दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की द्वितीय वर्ष की छात्रा से कथित बलात्कार मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पुलिस को नोटिस जारी कर जांच की विस्तृत जानकारी मांगी है. डीसीडब्ल्यू ने कहा कि मीडिया की खबरों के अनुसार 21 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को अपनी दोस्त के घर से लौट रही थी […]
नयी दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की द्वितीय वर्ष की छात्रा से कथित बलात्कार मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पुलिस को नोटिस जारी कर जांच की विस्तृत जानकारी मांगी है. डीसीडब्ल्यू ने कहा कि मीडिया की खबरों के अनुसार 21 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को अपनी दोस्त के घर से लौट रही थी जब कैब चालक ने रास्ते में कथित तौर पर उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला उससे बलात्कार किया.
उसने कहा कि इसके बाद वह उसे बेहोशी की हालत में एक पार्क में कथित तौर पर फेंक गया. खबरों में दावा किया गया कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मंदिर मार्ग से कैब ली थी और चालक बलात्कार करने के बाद करीब तीन घंटे तक गाड़ी इधर-उधर घुमाता रहा. पैनल ने कहा, ‘‘ यह स्तब्ध करने वाली घटना है कि दिल्ली की सड़कों पर गश्ती दलों की कमी के कारण एक युवती के साथ बलात्कार हुआ.’
पैनल ने मामले में कितने लोगों की गिरफ्तारी की गयी, प्राथमिकी की प्रति, मामले में की गयी पीसीआर कॉल के संबंध में जानकारी और पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगे समय सहित स्थिति रिपोर्ट मांगी है. उसने तीन घंटे के लिए कैब द्वारा लिए गए ‘रूट मैप’ की एक प्रति और सभी पुलिस चौकियों, नाकों, पीसीआर स्टेशन पॉइंट्स की जानकारी भी मांगी है. पैनल ने नौ अगस्त सभी सूचनाएं मुहैया कराने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










