ePaper

NEET 2019 एडमिशन फर्स्ट राउंड काउंसलिंग रिजल्ट जारी, यहां देखें नतीजे

Updated at : 01 Jul 2019 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
NEET 2019 एडमिशन फर्स्ट राउंड काउंसलिंग रिजल्ट जारी, यहां देखें नतीजे

नयी दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) अंडर ग्रैजुएट कोर्स एडमिशन के लिए फर्स्ट राउंड काउंसलिंग रिजल्ट 2019 जारी कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स ने इस साल मेडिकल कॉलेज में यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए नीट रिजल्ट 2019 क्वालिफाई करने के बाद नीट फर्स्ट राउंड काउंसलिंग में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) अंडर ग्रैजुएट कोर्स एडमिशन के लिए फर्स्ट राउंड काउंसलिंग रिजल्ट 2019 जारी कर दिया है.

जिन स्टूडेंट्स ने इस साल मेडिकल कॉलेज में यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए नीट रिजल्ट 2019 क्वालिफाई करने के बाद नीट फर्स्ट राउंड काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की वेबसाइट medicalcounseling.nic.in पर नीट फर्स्ट राउंड काउंसलिंग रिजल्ट 2019 देख सकते हैं.

गौरतलब है कि स्टूडेंट नीट फर्स्ट राउंड काउंसलिंग रिजल्ट 2019 मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की वेबसाइट पर नतीजे देख सकेंगे, जिसमें पता चल जाएगा कि किस मेडिकल कॉलेज के अंडर ग्रैजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए वे योग्य हैं या उन्हें कौन सा मेडिकल कॉलेज अलॉट किया गया है.

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी AIQ/deemed/central universities/ESIC और AFMC (MBBS/BDS) की 15प्रतिशत सीटों के लिए स्टूडेंट्स की काउंसलिंग करती है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए द्वारा नीटपरीक्षा में पास स्टूडेंट्स देशभर के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए सबसे जरूरी चरण काउंसलिंग में हिस्सा लेते हैं.

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) अंडर ग्रैजुएट कोर्स एडमिशन फर्स्ट राउंड काउंसलिंग रिजल्ट 2019 देखने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की आधिकारिक वेबसाइट medicalcounseling.nic.in पर जाएं.
  • मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) की वेबसाइट पर ही ऊपर में टिकर चल रहा है, जिसमें Result for Round 1 UG Counselling 2019 लिंक नजर आयेगा.
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करते ही आप नीट यूजी फर्स्ट राउंड काउंसलिंग रिजल्ट 2019 देख सकते हैं.

मालूम हो कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देशभर के एमबीबीएस, बीडीएस और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 27 मई को आयोजित किये गए थे.

नीट रिजल्ट 2019 जून के तीसरे हफ्ते में जारी किया गया था और फर्स्ट राउंड काउंसलिंग 21 जून से शुरू हुई थी. सेकंड राउंड काउंसलिंग दो- तीन दिनों में शुरू होनेवाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola