केन्द्र ने पीजी मेडिकल दाखिले की तिथि बढ़ा कर 31 मई तक की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : केन्द्र ने अकादमिक सत्र 2019-20 के लिए बची हुई खाली सीटों को भरने की कोशिश के तहत राज्यों में मेडिकल स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में छात्रों के दाखिले क�� अंतिम तिथि बढ़ा कर 31 मई कर दी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक नोटिस में यह भी कहा गया है कि पहले […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : केन्द्र ने अकादमिक सत्र 2019-20 के लिए बची हुई खाली सीटों को भरने की कोशिश के तहत राज्यों में मेडिकल स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में छात्रों के दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा कर 31 मई कर दी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक नोटिस में यह भी कहा गया है कि पहले से दाखिला करा चुके किसी भी अभ्यर्थी को इन खाली सीटों पर नामांकन के लिए आवंटित पाठ्यक्रम और कॉलेज छोड़ने की अनुमति नहीं होगी .
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) से राज्यों में पीजी मेडिकल प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार करने को कहा. इसके बाद संचालन मंडल ने इस मुद्दे की पड़ताल की थी. उल्लेखनीय है कि एमसीआई ने पूर्व में पीजी मेडिकल सीटों को भरने की समय सीमा 18 मई तक रखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










