दिल्ली : पुलिस अधिकारी को छुरा मारने का मामला : 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को होली मनाने के दौरान पुलिस अधिकारी को छुरा मारने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान पारस, अंगरेज सिंह और आनंद सिंह के रूप में की गयी है तीनों घटना के […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को होली मनाने के दौरान पुलिस अधिकारी को छुरा मारने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान पारस, अंगरेज सिंह और आनंद सिंह के रूप में की गयी है
तीनों घटना के वक्त शराब के नशे में थे। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि अमित कुमार निहाल विहार पुलिस स्टेशन में उप निरीक्षक के रूप में पदस्थ हैं
वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ ढाबा ढूंढने के लिये राजौरी गार्डन गए थे। वह ड्यूटी पर नहीं थे और सादे कपड़े में थे। उन्होंने बताया कि रघुवीर नगर में सुबह करीब 11.15 बजे कुछ युवकों ने कुमार की कार पर रंग छिड़क दिया
उन्होंने बताया कि इसके बाद झगड़ा शुरू हो गया और युवकों ने कुमार को मारना शुरू कर दिया और भागने से पहले कुमार को छुरा मार दिया। कुमार को बालाजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका आपरेशन किया जा रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola