देश में कई जगहों पर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत-पाक के बीच जारी तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली को अलर्ट किया है. खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में आतंकी हमला कर सकते हैं. अलर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि पाकिस्तान आतंकी ग्रुप अब जम्मू-कश्मीर के अलावा […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत-पाक के बीच जारी तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली को अलर्ट किया है. खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में आतंकी हमला कर सकते हैं.
अलर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि पाकिस्तान आतंकी ग्रुप अब जम्मू-कश्मीर के अलावा हाई वैल्यू टारगेट पर हमला करना चाहते हैं. खुफिया जानकारी के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी दिल्ली के 29 महत्वपूर्ण स्थलों को आतंकी निशाना बना सकते हैं.
दिल्ली के 29 स्थलों पर हो सकते हैं आतंकी हमले : सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के 29 महत्वपूर्ण और खास स्थलों पर आतंकी हमलों की चेतावनी जारी की गयी है. दिल्ली में आतंकियों के निशाने पर इंडिया गेट, सेना भवन, प्रेसिडेंट हाउस, संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट, सरोजिनी नगर बाजार, चांदनी चौक, पालिका बाजार, लक्ष्मी नारायण मंदिर, लोटस टेंपल, लालकिला, नेशनल डिफेंस कॉलेज, चीफ जस्टिस हाउस, दिल्ली एयरपोर्ट का पार्किंग एरिया, दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली विश्वविद्यालय, एम्स, मॉल्स सिनेमा हॉल, डिफेंस कॉलेज और अक्षरधाम मंदिर शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










