VIDEO जम्‍मू-कश्‍मीर : खाई में गिरी बस, 11 की मौत, कई यात्री घायल

Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी. हादसे में 19 अन्य घायल भी हुए हैं. जानकारी के अनुसार पुंछ से मंडी जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी. VIDEO हादसे के संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी. हादसे में 19 अन्य घायल भी हुए हैं. जानकारी के अनुसार पुंछ से मंडी जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी.

विज्ञापन

VIDEO

https://twitter.com/KumaarSaagar/status/1071280330190020613?ref_src=twsrc%5Etfw

हादसे के संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा पलेरा में उस समय हुआ जब लोरान से पुंछ जा रही बस के चालक ने एक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 100 मीटर गहरे खड्ड में गिर गयी.

प्राथमिक जानकारी के आधार पर उन्होंने बताया कि 11 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी तथा 19 अन्य हादसे में घायल हुए हैं.

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत ‘‘गंभीर” बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola