ePaper

आखिर किसने मारी आईएस-जेके के इस आतंकवादी को गोली ?

Updated at : 09 Sep 2018 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
आखिर किसने मारी आईएस-जेके के इस आतंकवादी को गोली ?

श्रीनगर : यहां अज्ञात हमलावरों ने शनिवार को एक आतंकवादी की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके इस्लामिक स्टेट इन जम्मू एंड कश्मीर (आईएस-जेके) के सदस्य होने की बात कही जा रही है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शनिवार को श्रीनगर जिले के हजरतबल इलाके में एक व्यक्ति पर गोली चलायी गयी जिससे उसकी […]

विज्ञापन

श्रीनगर : यहां अज्ञात हमलावरों ने शनिवार को एक आतंकवादी की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके इस्लामिक स्टेट इन जम्मू एंड कश्मीर (आईएस-जेके) के सदस्य होने की बात कही जा रही है.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शनिवार को श्रीनगर जिले के हजरतबल इलाके में एक व्यक्ति पर गोली चलायी गयी जिससे उसकी मौत हो गयी. घटनास्थल से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है. मृतक की पहचान अवंतीपोरा (दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में) के पंजगाम इलाके के रहने वाले आसिफ नजीर डार के रूप में हुई है.”

उन्होंने बताया कि डार जनवरी, 2017 से सक्रिय था. प्रवक्ता ने बताया, ‘‘शुरू में वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हजरत मुजाहिदीन में शामिल हुआ था लेकिन बाद में वह आतंकियों के ईसा फाजिली समूह से जुड़ गया.” उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है.

प्रवक्ता ने कहा कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव डार के परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola