दिल्ली में एक गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 10:36 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को एक गोदाम में आग लगने से में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि शाम चार बजकर 20 मिनट पर हमें फोन पर […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को एक गोदाम में आग लगने से में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये.
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि शाम चार बजकर 20 मिनट पर हमें फोन पर गोदाम में आग लगने के बारे में सूचना मिली थी.
गोदाम में सीएनजी किट भी रखे थे. इसके बाद दमकल के कम से कम 11 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि आग लगने की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गये. बचाव अभियान जारी है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










