यमुना का जलस्तर बढ़ा, पुराने पुल पर यातायात बंद
नयी दिल्ली : यमुना नदी के खतरे के निशान के पार जाने के एक दिन बाद भी उसके जलस्तर में लगातार वृद्धि होते रहने के कारण रविवार को यहां पुराने यमुना पुल पर यातायात रोक दिया गया. पूर्वी दिल्ली के डीएम के महेश ने पुराने यमुना पुल पर तत्काल प्रभाव से यातायात बंद करने का […]
नयी दिल्ली : यमुना नदी के खतरे के निशान के पार जाने के एक दिन बाद भी उसके जलस्तर में लगातार वृद्धि होते रहने के कारण रविवार को यहां पुराने यमुना पुल पर यातायात रोक दिया गया. पूर्वी दिल्ली के डीएम के महेश ने पुराने यमुना पुल पर तत्काल प्रभाव से यातायात बंद करने का आदेश दिया.
दिल्ली सरकार ने नदी की स्थिति पर नजर रखने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष और चौबीसों घंटे काम करने वाले आपात संचालन केंद्र स्थापित किये हैं. यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ते रहने पर पुराने पुल पर यातायात बंद करने का आदेश जारी किया गया.
इसे भी पढ़ें…
यूपी में बारिश का कहर, बाढ़ से अब तक 70 लोगों की मौत
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शहर के निचले इलाके से लोगों को हटाने के काम का जायजा लिया और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की. यमुना रविवार शाम 205.5 मीटर पर बह रही थी और खतरे का निशान 204.83 मीटर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए