कर्नाटक विधानसभा चुनाव : सिद्धरमैया के बेटे को कांग्रेस ने दिया टिकट, चामुंडेश्वरी से लड़ेंगे सीएम
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने 12 मई को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 218 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है पार्टी ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को चामुंडेश्वरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर को कोराटेगेरे से उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने कर्नाटक चुनावों के लिए ‘एक परिवार, एक टिकट’ का […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने 12 मई को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 218 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है पार्टी ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को चामुंडेश्वरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर को कोराटेगेरे से उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने कर्नाटक चुनावों के लिए ‘एक परिवार, एक टिकट’ का फार्मूला नहीं अपनाया है.
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उनके बेटे को, गृह मंत्री और उनकी बेटी को और कानून मंत्री तथा उनके पुत्र को भी प्रत्याशी बनाया है. हालांकि, कांग्रेस ने पंजाब में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में यह सूत्रवाक्य अपनाया था. इस सूची में राज्य के कुछ मंत्रियों के नाम भी हैं. चुनाव परिणाम 15 मई को आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










