पढ़ें, भारत और इस्राइल के बीच नौ समझौते, कारोबार होगा आसान

नयी दिल्ली : भारत और इस्राइल के बीच साइबर सुरक्षा और ऊर्जा क्षेत्र समेत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए नौ समझौते हुए. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गहन बातचीत हुई. उसके बाद ये समझौते […]
नयी दिल्ली : भारत और इस्राइल के बीच साइबर सुरक्षा और ऊर्जा क्षेत्र समेत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए नौ समझौते हुए. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गहन बातचीत हुई.
उसके बाद ये समझौते किए गए. दोनों प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत की. इस दौरान उनके साथ मंत्रिमंडल के उनके वरिष्ठ सहयोगी भी थे. उन्होंने साझा हितों के क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बातचीत की. अपने भारत दौरे के दौरान नेतन्याहू अहमदाबाद और मुंबई भी जाएंगे. वह छह दिवसीय दौरे पर कल ही भारत आए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




