दिल्ली के ITO मेट्रो स्टेशन पर महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़, वीडियो वायरल

Updated at : 17 Nov 2017 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली के ITO मेट्रो स्टेशन पर महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़, वीडियो वायरल

नयी दिल्ली : देश में महिला सुरक्षा को लेकर चाहे जितनी भी चौकसी बरती जा रही हो, लेकिन सच्चाई यह है कि आज भी हमारे देश यहां तक की राजधानी दिल्ली में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ताजा मामला 13 नवंबर की रात का है, जब ITO मेट्रो स्टेशन पर एक महिला पत्रकार के साथ […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
देश में महिला सुरक्षा को लेकर चाहे जितनी भी चौकसी बरती जा रही हो, लेकिन सच्चाई यह है कि आज भी हमारे देश यहां तक की राजधानी दिल्ली में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ताजा मामला 13 नवंबर की रात का है, जब ITO मेट्रो स्टेशन पर एक महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया गया. उस व्यक्ति ने एक और महिला के साथ छेड़छाड़ की. बताया जा रहा है कि वह आदमी नशे में था.

महिला की शिकायत के बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, आज आरोपी की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी हुई, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. महिला ने बताया कि घटना तब हुई जब वह रात को लगभग 9.30 बजे काम खत्म करके अपने घर ग्रेटर कैलाश जाने के लिए मेट्रो स्टेशन पर पहुंची.

महिला ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि घटना तब हुई जब वह सीढ़ियों से उतर रही थी. पहले मुझे लगा कि वह गलती से मुझसे टकरा गया है, लेकिन जब उसने मुझे दुबारा पकड़ लिया तब मैं उसके इरादे को समझ पायी. महिला ने बताया कि उस वक्त वहां कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था. अगर होता तो मैं उसे पकड़ लेती. महिला ने बताया कि जब मैंने उसका विरोध किया, तो वह मेरे साथ मारपीट करने लगा जिससे मैं चोटिल भी हो गयी.

छेड़छाड़ का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ नजर आ रहा है कि महिला ने आरोपी का विरोध किया और उससे जूझी भी. महिला दिल्ली के एक अंग्रेजी अखबार की वरिष्ठ पत्रकार हैं. गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में हैं. यहां कुछ ही दिनों पहले एक 1.5 साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने रेप किया. यहां से आये दिन छेड़छाड़ और रेप की खबरें आती रहती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola