ePaper

बिहार पंचायत चुनाव और शराब तस्करी के लिए नकली नोटों की डिमांड! 65 संदिग्ध नंबरों को खंगाल रही पुलिस

Updated at : 08 Aug 2021 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव और शराब तस्करी के लिए नकली नोटों की डिमांड! 65 संदिग्ध नंबरों को खंगाल रही पुलिस

नकली नोट बरामदगी मामले में मोतीपुर थाने की पुलिस 65 से अधिक संदिग्ध नंबरों की जांच कर रही है. पुलिस को आशंका है कि ये नंबर शराब कारोबार या पंचायत चुनाव से जुड़े लोगों के हो सकते हैं, जिनको नकली नोट की सप्लाई की जाती थी. पुलिस टीम सभी संदिग्ध नंबरों का सीडीआर और कैफ खंगाल रही है.

विज्ञापन

नकली नोट बरामदगी मामले में मोतीपुर थाने की पुलिस 65 से अधिक संदिग्ध नंबरों की जांच कर रही है. पुलिस को आशंका है कि ये नंबर शराब कारोबार या पंचायत चुनाव से जुड़े लोगों के हो सकते हैं, जिनको नकली नोट की सप्लाई की जाती थी. पुलिस टीम सभी संदिग्ध नंबरों का सीडीआर और कैफ खंगाल रही है.

100 रुपये के साढ़े सात लाख की नकली नोट के साथ जेल भेजे गये पूर्वी चंपारण के पताही थाना के रतन सायर निवासी अजय महतो के दूसरे ठिकाने के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है. आशंका है कि अजय ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में नोट स्कैन करने की बात बतायी थी. उसने अपने दूसरे ठिकाने पर डिजिटल फोटोकॉपी मशीन और प्रिंटर लगा रखा होगा.

इस गिरोह के मास्टरमाइंड अजय के मामा के बारे में भी जानकारी जुटायी जा रही है. एएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस टीम लगातार डिजिटल प्रिंटर और फोटोकॉपी मशीन की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. जेल भेजे गये तस्करों से पूछताछ में पंचायत चुनाव व शराब तस्करों के बारे में जो जानकारी मिली थी, उसी बिंदु पर अनुसंधान जारी है. बरामद आठ मोबाइलों का सीडीआर खंगाला जा रहा है.

Also Read: बिहार में गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अब अनिवार्य, दुर्घटना होने पर गाड़ी की होगी जब्ती और नीलामी

बता दें कि मुजफ्फरपुर में साढ़े सात लाख रुपये के जाली नोट(Fake Note) के साथ आठ तस्करों को पुलिस ने हाल में दबोचा था. जिसके बाद बड़े गिरोह का खुलासा हुआ. इस गिरोह का मास्टरमाइंड अजय महतो पुलिस की पकड़ में है. जो इस कारोबार को चलाने के लिए पुलिस को झांसा देने अपनी पत्नी और बेटों की मदद ले रहा था.

आगामी बिहार पंचायत चुनाव(Bihar Panchayat Election 2021) में जाली नोटों को खपाने की बात भी सामने आयी है. मुखिया पुत्र को डिलिवरी देते समय पुलिस ने मास्टरमाइंड को पकड़ा था.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन