होमगार्ड जवान एनकाउंटर मामला: मेरे मोबाइल पर बात नहीं होगी, तो समझ लिजिएगा कि मेरा काम तमाम हो गया..., ऑडियो वायरल

Updated at : 13 Jan 2021 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
होमगार्ड जवान एनकाउंटर मामला: मेरे मोबाइल पर बात नहीं होगी, तो समझ लिजिएगा कि मेरा काम तमाम हो गया..., ऑडियो वायरल

मुंगेर के बरियारपुर थाना में मंगलवार देर शाम पुलिस ने एनकाउंटर में अपने ही थाने के होमगार्ड को मार गिराया. जिसके बाद तरह-तरह कही चर्चााओं से बाजार गर्म है. घटना के बाद जितनी मुंह उतनी ही बातें होने लगी हैं. घटना के बाद थाने की लचर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है. इसी बीच मृतक के पुत्र ने पत्रकारों को कई ऑडियो उपलब्ध कराया है. जिसमें जवान काफी डरा हुआ लग रहा है.

विज्ञापन

मुंगेर के बरियारपुर थाना में मंगलवार देर शाम पुलिस ने एनकाउंटर में अपने ही थाने के होमगार्ड को मार गिराया. जिसके बाद तरह-तरह कही चर्चााओं से बाजार गर्म है. घटना के बाद जितनी मुंह उतनी ही बातें होने लगी हैं. घटना के बाद थाने की लचर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है. इसी बीच मृतक के पुत्र ने पत्रकारों को कई ऑडियो उपलब्ध कराया है. जिसमें जवान काफी डरा हुआ लग रहा है.

मृतक होमगार्ड के पुत्र राजा ने पत्रकारों को कई ऑडियो उपलब्ध कराया है. पुत्र के दावे के अनुसार, इसमें होमगार्ड जवान इमरान नामक व्यक्ति से बात कर रहा है. बात करते हुए वह काफी डरा-सहमा है और बार-बार थाना आकर बात करने को कह रहा है. वायरल ऑडियो में मृतक होमगार्ड जवान अपने पड़ोसी मो. इमरान को बता रहा है कि हमारा मोबाइल पुलिस ले लेगी, इसी कारण अब बात करना मुश्किल होगा.

इसके साथ ही ऑडियो में बताया जा रहा है कि पुलिस मुझे गिरफ्तार कर लेगी. बंद कर देगी. अगर कोई पैरवी है, तो थानाध्यक्ष से बात कराएं. गुप्ता जी से बात हुई या नहीं. इतना ही नहीं उसके द्वारा यह कहा जा रहा था कि उसके पुत्र राजा को घर में नहीं सोने के लिए कहिएगा. घर से पासबुक वगैरह भी हटा लेने को कह देंगे.

Also Read: धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और गुटबाजी ही बिहार कांग्रेस का सच, नए प्रभारी के बिहार आते ही खुली पार्टी की पोल

पूरे ऑडियो को सुनने के बाद यह प्रतीत होता है कि कोई बात जरूरी हुई है जिससे होमगार्ड जवान डरा और सहमा हुआ था. उसे पहले से आशंका थी कि उसके साथ कोई अनहोनी होगा. क्योंकि वह यह भी कह रहा था कि मेरे मोबाइल पर बात नहीं होगी, तो समझ लिजिएगा कि मेरा काम तमाम हो गया है.

पूरे मामले पर मुंगेर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि गृहरक्षक मो. जाहिद के विरुद्ध विधि सम्मत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, जबकि पूरे प्रकरण की सूचना राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को समय पर उपलब्ध करायी जायेगी. मृतक का मजिस्ट्रीयल इन्क्वेस्ट घटनास्थल पर ही किया गया है, जबकि मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया है. डीएम से अंत्यपरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने एवं पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराने का अनुरोध किया गया.

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले ही गृहरक्षक कमान बदली के पश्चात थाना में योगदान दिया था. घटना के दिन उसकी पत्नी व बेटा भी मिलने लिए थाना आया था. मृतक प्रथम दृष्टिया मानसिक तनाव में था व उसका इलाज भी चल रहा था. जिसका सत्यापन किया जा रहा है.

नोट: Prabhatkhabar.com इस ऑडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

Posted By :Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन