मध्य प्रदेश चुनाव में हावी होगा दल-बदल! भंवर सिंह शेखावत ने अटकलों को किया खारिज, क्या AAP बिगाड़ेगी समीकरण
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Aug 2023 10:44 AM
भंवर सिंह शेखावत बीजेपी की मुख्यधारा की राजनीति में लंबे समय से हाशिये पर हैं. उन्हें पार्टी की रीति-नीति पर पिछले दिनों खुलकर सवाल उठाते भी सुना गया है. शेखावत ने यह भी साफ किया है कि मुझे कांग्रेस की ओर से अब तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है. अगर कोई निमंत्रण मिलेगा तो मैं इस पर विचार करूंगा.
MP Election: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है. राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जी जान से जुटी है. इस बीच सोशल मीडिया पर जोर शोर से चर्चा हो रही है कि चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में दल बदल देखने को मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया में चर्चा है कि भंवर सिंह शेखावत कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. इधर, शेखावत के कांग्रेस में जाने की अटकलों के जोर पकड़ने पर इंदौर शहर भाजपा इकाई के अध्यक्ष गौरव रणदिवे और इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा शेखावत से मुलाकात करने उनके कार्यालय पहुंच गए. हालांकि बीजेपी की ओर से इसे सामान्य मुलाकात करार दिया गया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मीटिंग का मकसद टोह लेना था, कि उड़ रही अफवाह में कितनी सच्चाई हैं.
कमलनाथ ने मुझसे दल बदल के लिए संपर्क नहीं किया : शेखावत
इधर, दल बदल के तमाम अटकलों को खारिज करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दल बदल को लेकर उनसे कोई संपर्क नहीं किया है. शेखावत ने साफ किया है कि मैंने न तो यह कहा है कि मैं बीजेपी छोड़ रहा हूं और न ही कमलनाथ ने मुझसे दल बदल के लिए कोई संपर्क किया है. उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में उन्हें जो ठीक लगेगा वो वही करेंगे.
लंबे समय से हाशिये पर हैं शेखावत
गौरतलब है कि शेखावत बीजेपी की मुख्यधारा की राजनीति में लंबे समय से हाशिये पर हैं. उन्हें पार्टी की रीति-नीति पर पिछले दिनों खुलकर सवाल उठाते भी सुना गया है. शेखावत ने यह भी साफ किया है कि मुझे कांग्रेस की ओर से अब तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है. अगर आने वाले दिनों में मुझे कोई निमंत्रण मिलेगा, तो मैं इस पर विचार करूंगा और मेरे लिए जो भी बेहतर होगा, वह करूंगा.
अमित शाह करेंगे प्रदेश का दौरा
इधर, चुनावी तैयारियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को प्रदेश का दौरा करने वाले है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. अपने दौरे में अमित शाह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. साथ ही शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी जारी करेंगे. इस दौरान शाह सरकार के विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर लोगों से संपर्क करने के प्रयासों के तहत शाह भोपाल में गरीब कल्याण महाभियान भी शुरू करेंगे.
कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे अमित शाह
अमित शाह विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेने के लिए ग्वालियर भी जायेंगे. इस दौरान वो प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक और क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में ग्वालियर क्षेत्र में बीजेपी का प्रदर्शन खराब रहा था. ऐसे में बीजेपी का फोकस है इस इलाके में खोये हुए जनाधार को फिर से हासिल करना. इसी प्रयास में शाह पार्टी ने नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने ग्वालियर आ रहे हैं.
बीजेपी के लिए आसान नहीं है डगर
मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव बीजेपी के लिए डगर आसान नहीं है. बीजेपी 2003 से मध्यप्रदेश में सत्तासीन है, हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की सत्ता 15 महीने तक कांग्रेस के हाथों में थी. इसके अलावा कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जीत से कांग्रेस के हौसले भी बुलंद है. ऐसे में बीजेपी इस बार चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है.
केजरीवाल करेंगे एमपी का दौरा
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल भी अपने समीकरण बैठा रहे हैं. 20 अगस्त को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान मध्य प्रदेश के रीवा में कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं रीवा में केजरीवाल और भगवंत मान रैली को संबोधित करने के साथ ही आम आदमी पार्टी की गारंटी की घोषणा कर सकते हैं. आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह का कहना है कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










