बीजेपी की मध्य प्रदेश से विदाई निश्चित! सागर में दलित की हत्या के बाद गुस्से में कांग्रेस
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Aug 2023 2:50 PM
New Delhi: Congress President Mallikarjun Kharge with party leader KC Venugopal during a national convention of Mahila Congress' Block Presidents and Office Bearers, in New Delhi, Thursday, Aug. 17, 2023. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI08_17_2023_000053B)
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर अपना ‘‘गुनाह छिपाने’’ की कोशिश करते हैं. बीजेपी ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बना दिया है. जानें क्या है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के सागर जिले में 18 वर्षीय दलित किशोर हत्या का मामला गरमाता जा रहा है. मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सामने आया है. सागर में एक दलित व्यक्ति की कथित हत्या को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए खरगे ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने राज्य को दलितों पर अत्याचार की ‘‘प्रयोगशाला’’ बना दिया है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता में नहीं लौट पाएगी क्योंकि लोग समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के खिलाफ अत्याचार का उसे जवाब देंगे.
मीडिया में चल रही खबर के अनुसार, सागर जिले में 18 वर्षीय दलित किशोर की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. ये लोग किशोर पर इस बात का दबाव बना रहे थे कि वह अपनी बहन को उसके द्वारा 2019 में दर्ज कराये गये यौन उत्पीड़न के मामले को वापस लेने के लिए राजी करे. खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख्शा. सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में दलितों एवं आदिवासियों पर लगातार होते उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूं तक नहीं करते.
Also Read: मध्य प्रदेश: मामा ने भांजे-भांजियों को बहुत धोखा दिया, अब आपका चाचा आ गया है, जानें क्या बोले अरविंद केजरीवाल
बीजेपी की विदाई निश्चित
आगे कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर अपना ‘‘गुनाह छिपाने’’ की कोशिश करते हैं. बीजेपी ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बना दिया है. बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों की दर सबसे अधिक है, जो राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी, इस बार मध्य प्रदेश की जनता बीजेपी के झांसे में नहीं आने वाली है. समाज के वंचित व शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद मिल जाएगा…बीजेपी की विदाई निश्चित है.
Also Read: मध्य प्रदेश में टिकट कटने के बाद भी बीजेपी के लोग खुश क्यों ? कमलनाथ ने बतायी वजहमध्य प्रदेश के सागर ज़िले में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुंडों ने उसकी मॉं को भी नहीं बख़्शा।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 27, 2023
सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूँ तक नहीं करते। मध्यप्रदेश के…
इससे पहले आदिवासी उत्पीड़न पर घिर चुकी है बीजेपी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जुलाई के महीने में भोपाल में सीधी पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशरथ रावत से मुलाकात की थी और पैर धोकर पूजा की थी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में प्रवेश शुक्ला नामक एक व्यक्ति ने आदिवासी समुदाय से जुड़े दशरथ रावत पर पेशाब किया था जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस को रासुका के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










