इंदौर के टाटपट्टी बाखल में कोरोना वायरस के 12 पॉजिटिव केस मिले, यहीं हुआ था डॉक्टरों की टीम पर हमला

12 coronavirus positive cases found at tatpatti bakhal area of indore इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जिस जगह कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की जांच करने के लिए गयी डॉक्टरों की टीम पर पत्थर बरसाये गये थे, उस टाटपट्टी बाखल में एक दर्जन यानी 12 लोग इस जानलेवा विषाणु से ग्रस्त पाये गये हैं. टाटपट्टी बाखल में 11 दिन पहले एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गयी थी. इसके बाद से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यहां के 68 लोगों को क्वारेंटाइन किया है.
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जिस जगह कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की जांच करने के लिए गयी डॉक्टरों की टीम पर पत्थर बरसाये गये थे, उस टाटपट्टी बाखल में एक दर्जन यानी 12 लोग इस जानलेवा विषाणु से ग्रस्त पाये गये हैं. टाटपट्टी बाखल में 11 दिन पहले एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गयी थी. इसके बाद से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यहां के 68 लोगों को क्वारेंटाइन किया है.
जांच के बाद मालूम हुआ कि इन्हीं लोगों में से 12 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं. टाटपट्टी बाखल में शनिवार को भी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की स्क्रीनिंग की. पिंजारा बाखल व जवाहर मार्ग से सात संदिग्ध को क्वारेंटाइन कराया. इसके साथ ही इंदौर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 128 हो गयी है. इस शहर में अब तक 7 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है.
इंदौर के इस क्षेत्र में मेडिकल टीम पर पथराव की देशभर में निंदा हुई थी. स्वच्छ भारत अभियान में लगातार तीन बार नंबर वन आने वाले इंदौर को वाकये ने काफी बदनाम किया था. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि इंदौर में बड़ों की गलती की सजा मासूम बच्चों को मिल रही है. शुक्रवार को परिवार के साथ इन्हें भी आइसोलेशन में भेज दिया गया. शहर में 700 से ज्यादा लोग क्वारेंटाइन किये जा चुके हैं.
Also Read: इंदौर में 10 दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 100 के पार, दवा दुकानदार की अचानक मौत
शनिवार को उषागंज में 22 से अधिक लोगों को आइसोलेट किया गया, जिसमें कई बच्चे थे. राऊ-रंगवासा स्थित इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ (आईआईएल) में क्वारेंटाइन टाटपट्टी बाखल के लोगों में से कोरोना से संक्रमित 12 मरीजों को शनिवार शाम को यहां से हटा दिया गया. इन्हें एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि वाणिज्यिक कर विभाग के एक कर्मचारी की कोरोना वायरस की वजह से शनिवार को मृत्यु हो गयी. वह इंदौर में पदस्थापित था, लेकिन बीमार पड़ने के बाद छिंदवाड़ा आया था और यहीं उसकी मृत्यु हुई. इसके अलावा इंदौर में भी एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. इंदौर में जहां कोरोना का ज्यादा प्रभाव है, वहां निगम कैमरे लगवा रहा है, ताकि उन क्षेत्रों में कोरोना से बचाव के लिए जारी-निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




