Weather Forecast: भीषण गर्मी से मुंबई का हाल बेहाल, मार्च में दूसरी बार गर्मी का रिकॉर्ड

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast: इस महीने में यह दूसरी बार है, जब मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया है. छह मार्च को सांताक्रूज में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो उस दिन देश में सबसे अधिक था.

विज्ञापन

Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि मार्च के महीने में दूसरी बार मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने समुद्री हवाएं नहीं चलने या देरी से चलने को तापमान में वृद्धि का कारण बताया है. आईएमडी ने रविवार और सोमवार को लू चलने की चेतावनी दी थी. सांताक्रूज वेधशाला और कोलाबा वेधशाला ने रविवार को क्रमश: 39.4 डिग्री सेल्सियस और 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया.

विज्ञापन

एक महीने में दूसरी बार रिकॉर्डतोड़ गर्मी: आईएमडी के वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने कहा, ‘‘इस महीने में यह दूसरी बार है, जब मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया है. छह मार्च को सांताक्रूज़ (वेधशाला) में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो उस दिन देश में सबसे अधिक था. रविवार को महानगर में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.’

मार्च में मुंबई का सर्वाधिक तापमान: आईएमडी के अनुसार, 17 मार्च, 2011 को सांताक्रूज वेधशाला में मार्च में मुंबई का सर्वाधिक तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. सात साल बाद, महानगर के सांताक्रूज वेधशाला ने 26 मार्च, 2018 को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. उन्होंने कहा कि तटीय कोंकण क्षेत्र में दर्ज तापमान 12 मार्च को सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक था. तटीय कोंकण क्षेत्र में मुंबई शामिल है.

Also Read: अफ्रीका में फ्रेडी चक्रवात का कहर, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 56 लोगों की मौत

तामपान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा: जेनामणि ने कहा कि 5 से 7 मार्च के बीच भी तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक था. आम तौर पर कोंकण में इस दौरान पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच समुद्री हवा के कारण तापमान कम होता है. हालांकि, पिछले सात से दस दिनों में समुद्री हवा के नहीं चलने या विलंब से चलने के कारण तापमान अधिक है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola